जब देश छोड़कर भागा था अंडरवर्ल्ड का डॉन, बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी हुई थी गायब, अब बनी साध्वी

Mamta Kulkarni Controversies: ममता कुलकर्णी 90 के दशक की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि वह काफी विवादों में भी रही। बता दें कि उन्होंने पहले तो टॉपलेस होकर मैगजीन कवर के लिए फोटोशूट करवाया। यहां तक कि वहअंडरवर्ल्ड के साथ कनेक्शन को लेकर सुर्खियों में रही। ममता कुलकर्णी को राजकुमार संतोषी की फिल्म 'घातक' में एक गाने में देखा गया था।
खबरों के अनुसार शूटिंग शुरू होने के कुछ दिन बाद संतोषी, ममता कुलकर्णी को फिल्म से निकलना चाहते थे। लेकिन बाद में राजकुमार संतोषी को अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के धमकी भरे फोन आने लग गए। इसी के चलते अभिनेत्री को उन्हें फिल्म में रखना पड़ा। फिल्म फ्लॉप हो जाने के बाद में ममता कुलकर्णी ने अपने इंटरव्यू से हर किसी को हैरान कर दिया था।
दरअसल, ममता कुलकर्णी ने इंटरव्यू में डायरेक्ट राजकुमार संतोषी पर सेक्सुअल फेवर मांगने के आरोप लगा दिए थे और कहा था कि उनके ज्यादातर सीन को फिल्म से हटा दिया गया है। बाद में डायरेक्टर के कहने पर उन्हें कई सारी फिल्मों से निकाल दिया गया। लेकिन आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी अपने विवादित बयान और छोटा राजन के देश छोड़कर भाग जाने के बाद फिल्मों में नजर नहीं आई। क्योंकि उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गई थी।
ममता कुलकर्णी को साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'कभी हम कभी तुम' में देखा गया था। बाद में एक्ट्रेस इंडस्ट्री से गायब हो गई और खबरें तो ऐसी भी आई कि उन्होंने दो विक्की गोस्वामी के साथ शादी कर ली है और केन्या में जाकर बस चुकी है। साल 2013 में उनके एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें वह साध्वी के रूप में दिखी। विक्की गोस्वामी के साथ शादी के अफवाहों पर उन्होंने विराम लगाया और बताया कि वह आध्यात्मिक की तरफ चल पड़ी है।
इसी के अलावा आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी ने साल 2013 में ही अपनी ऑटोबायोग्राफी की किताब 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ़ ए योगिनी' को लांच किया था। इसी के अलावा आपको बता दें कि साल 2016 में ममता कुलकर्णी का नाम 2000 करोड रुपए के इंटरनेशनल ड्रग रैकेट में भी सामने आ चुका था और बाद में वह फरार हो गई। बाद में साल 2017 में कोर्ट ने ममता कुलकर्णी को भगोड़ा घोषित किया और उनकी सारी संपत्ति को जब्त कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications











