सुपर हॉट एक्ट्रेस, करनी पड़ी B ग्रेड फिल्म- कहा, तीनों खान की वजह फ्लॉप हो गया करियर
बीते जमाने की मशहूर एक्ट्रेस सोनू वालिया आज अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। बता दें, यह बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसस में हैं, जिन्होंने पूरे जोर शोर से फिल्मों में एंट्री ली थी। पॉपुलर रहीं, लेकिन इक्की दुक्की फिल्मों के बाद ही गायब हो गईं। एक इंटरव्यू में सोनू वालिया ने अपने फ्लॉप करियर का कारण बॉलीवुड के तीनों खान सुपरस्टार्स को बताया।
एक्ट्रेस ने कहा था- जब मैंने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली तो अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, धर्मेंद्र, फिरोज खान जैसे लंबे हीरो रिटायरमेंट लेने के करीब थे। उनकी जगह यंग खान ब्रिगेड ने ले ली थी। शाहरुख, सलमान, आमिर तीनों की ही हाइट मुझसे कम थी, जिस वजह से मुझे फिल्में नहीं मिलीं। बता दें, सोनू 5 फुट 8 इंच लंबी थीं।

बहरहाल, कुछ सालों तक बॉलीवुड फिल्मों और टीवी इंडस्ट्री में किस्मत आजमाने के बाद सोनू वालिया ने इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अलविदा कहने का मन बना लिया। उन्होंने एनआरआई सूर्य प्रकाश से शादी कर अपना घर बसा लिया। सूर्य प्रकाश के निधन के बाद उन्होंने दूसरी शादी एनआरआई फिल्म प्रोड्यूसर प्रताप सिंह से की।


Click it and Unblock the Notifications











