..................... जब पर्दे पर विलेन बनकर इन हीरो ने बिखेरा जलवा|When these heroes slayed the screen by becoming a villain| - Hindi Filmibeat

Nayak nahi Khalnayak : जब पर्दे पर विलेन बनकर इन हीरो ने बिखेरा जलवा

when-these-heroes-slayed-the-screen-by-becoming-a-villain

फिल्मी दुनिया में हर एक्टर अपना टैलेंट दिखाता है। कोई हीरो बनता है तो कोई विलेन बनता है। लेकिन कहा जाता है कि हीरो बनना आसान होता है, पर विलेन बनकर अपने लिए दर्शकों के दिलों में नफरत जगाना उतना ही मुश्किल काम होता है। खास तौर पर जब एक हीरो, विलेन के किरदार में आता है तो यह मुश्किल कई गुणा बढ़ जाती है। लेकिन बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा एक्टर्स ने इस मुश्किल को आसान किया और ना सिर्फ अपनी हीरो वाली इमेज को तोड़ी बल्कि अपने टैलेंट का नया चेहरा फैंस को दिखाया। बॉलीवुड के कई ऐसे एक्टर हैं, जो बतौर हीरो काफी सफल हैं, लेकिन जब फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया और गुजरे जमाने के खलनायकों को भी मात दे दी।

शाहरुख खान :

शाहरुख खान :

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने करियर के शुरुआती दौर में ही बतौर विलेन काम किया है। शाहरुख खान को किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है। फिल्म 'पठान' में एक्शन करके उन्होंने एक्शन हीरो की इमेज भी बना ली है लेकिन 'डर', 'बाजीगर', 'अंजाम' जैसी फिल्मों में शाहरुख खान ने अपने नेगेटिव किरदार से भी सनसनी फैला दी थी।

सैफ अली खान :

सैफ अली खान :

सैफ अली खान भी बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने सफल हीरो होने के साथ साथ विलेन का किरदार निभाकर दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। सैफ ने कई फिल्मों 'ओमकारा', रंगून' और 'तान्हाजी' में नेगेटिव किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया है।

संजय दत्त :

संजय दत्त :

संजय दत्त ने अपने एक गाने 'नायक नहीं, खलनायक हूं मैं' से अपने अंदर छिपे इस टैलेंट के बारे में पूरी दुनिया को बता दिया था। उन्होंने फिल्म 'खलनायक' में अपने नेगेटिव रोल से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। संजय दत्त ने 'वास्तव', 'जंग', 'मुसाफिर' में भी नेगेटिव रोल किया। ऋतिक रोशन की फिल्म अग्निपथ में 'कांचा चीना' के रोल में बिना भवों वाले उनके अवतार ने दर्शकों के दिल में खौफ पैदा कर दिया था। 'केजीएफ 2' में भी 'अधीरा' के किरदार में संजय दत्त ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

रणवीर सिंह :

रणवीर सिंह :

नेगेटिव किरदार में फैंस का दिल जीतने वाले हीरो की लिस्ट में रणवीर सिंह का भी नाम शामिल है। रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण-शाहिद कपूर स्टारर 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। फिल्म में दीपिका-शाहिद से ज्यादा चर्चा रणवीर सिंह के किरदार की ही हो रही थी।

अक्षय कुमार :

अक्षय कुमार :

अक्षय कुमार कभी हिरोइन को बचाते तो कभी देश को दुश्मनों से बचाने वाले हीरो के तौर पर अपनी फिल्म में उभरते हैं। लेकिन कुछ फिल्मों में अक्षय ने नेगेटिव किरदार निभा कर दर्शकों का दिल जीत लिया है। अक्षय ने 'अजनबी','ब्लू', 'खिलाड़ी 420', 'वंस अपोन अ टाइम इन मुंबई 2' और '2.0' में खलनायक का किरदार निभाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X