जब Salman Khan की ऑनस्क्रीन भाभी को डायरेक्टर ने दिया था बेहद घटिया ऑफर, बोला- 'तुम्हारा रेप होगा और फिर...'

Renuka Shahane Got A Rape Scene: रेणुका शहाणे बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्हें सबसे ज्यादा पापुलैरिटी सलमान खान की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' से मिली। इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान की भाभी का किरदार निभाया और हर किसी के दिलों पर राज किया। लेकिन इस फिल्म के बाद उन्हें हीरो की बहन या फिर हीरो की भाभी का किरदार मिलने लगा।
रेणुका शहाणे ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का जिक्र किया और बताया कि 'हम आपके हैं कौन' फिल्म के सुपरहिट हो जाने के बाद में उन्हें कई सारे वाहियात ऑफर आने लग गए थे। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें हीरो की बहन और भाभी के किरदार के ऑफर आने लगे। हालांकि उन्हें इन किरदारों से दिक्कत नहीं थी बल्कि जो वजह थी वह बहुत ज्यादा घटिया थी।
रेणुका शहाणे ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ इंटरव्यू के दौरान बताया कि "फिल्म सुपरहिट हो जाने के बाद में काफी सारे ऑफर आने लगे और कहा गया कि बहुत अच्छी भाभी है। हालांकि यह कोई गंदी बात नहीं थी। लेकिन यह बात मुझे बहुत घटिया लगी जब मुझे कहा गया कि आप इस हीरो की बहन हो और कैटालिस्ट हो क्योंकि आपका रेप किया जाएगा और इससे फिल्म की कहानी आगे बढ़ाई जाएगी।"
रेणुका शहाणे ने बताया कि उनसे यह कहा गया था कि हीरो तुम्हारे रेप का फिल्म में बदला लेगा। इसी के साथ-साथ वह पूरी दुनिया के अलावा सभी विलेन से भी लड़ेगा, जिन्होंने ऐसा किया था। हालांकि एक्ट्रेस ने सारे ऑफर रिजेक्ट कर दिए थे और कह दिया था कि वह ऐसी एक्टीवेटर नहीं बनना चाहती, जिसका फिल्म में रेप किया हो या उत्पीड़न किया हो।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि रेणुका शहाणे ने यह भी कहा था कि उन्हें बहुत अच्छे से पता है कि ज्यादातर ऐसे सीन में किसी को भी चोट लग सकती है और वह खुद को ऐसी हालत में नहीं देख सकती हैं। रेणुका शहाणे इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आपको बता दें कि उनकी फैन फॉलोइंग में काफी ज्यादा पहले से इजाफा हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











