महेश भट्ट ने जब सुष्मिता सेन की सरेआम की थी बेइज्जती, फफक कर रो पड़ी थीं एक्ट्रेस

सुष्मिता सेन ने शनिवार को अपना 47वां जन्मदिन बनाया। सुष्मिता सेन अपनी जिंदगी अपनी शर्तों के हिसाब से जीती हैं। उन्होंने 'मिस यूनिवर्स' का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म 'दस्तक' के निर्देशक महेश भट्ट थे। 'मिस यूनिवर्स' बनने के बाद उन्हें कई ऑफर्स मिले थे और ये उनकी पहली फिल्म थी।
ट्विक इंडिया के लिए ट्विंकल खन्ना को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि, कैसे महेश भट्ट ने उन्हें 'दस्तक' के सेट पर बुरी तरह सबके सामने डांटा था। सुष्मिता सेन तब फूट-फूटकर अपनी पहली फिल्म के सेट पर रोई थीं। तब उन्हें खुद भी नहीं पता था कि महेश भट्ट की फिल्म को अपनी डेब्यू के लिए चुनना उन्हें इतना महंगा पड़ेगा।
सुष्मिता सेन ने ट्विंकल खन्ना के साथ इसकी वजह भी शेयर की थी कि, आखिर क्यों महेश भट्ट ने सबके सामने उन्हें जमकर डांट लगाई थी।

पहले ठुकरा दी थी फिल्म
सुष्मिता सेन ने इंटरव्यू में ये भी शेयर किया था कि उन्होंने पहली फिल्म के लिए महेश भट्ट ने कॉल किया था लेकिन, उन्होंने मना कर दिया था। सुष्मिता सेन को लगता था कि उन्हें एक्टिंग नहीं आती है इसलिए वो अभी बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार नहीं हैं। लेकिन, महेश भट्ट ने उन्हें फिल्म करने के लिए राजी कर लिया था।

फिल्म के एक सीन पर बरसे महेश भट्ट
दरअसल, फिल्म में एक सीन था जिसमें सुष्मिता सेन को अपना ईयररिंग निकाल कर फेंकना था। लेकिन इस सीन के लिए वो परफेक्ट शॉट नहीं दे पा रही थीं और बार-बार टेक लेना पड़ रहा था। इस बात से महेश भट्ट ना सिर्फ नाराज हुए बल्कि गुस्से से आगबबूला भी हो गए।

सुना दी खरी-खोटी
महेश भट्ट का गुस्सा इस कदर बढ़ गया था कि बिना किसी को देखे सबसे सामने सेट पर सुष्मिता सेन को उन्होंने खरी-खोटी सुना दी। सुष्मिता सेन ने कहा था सेट पर मीडियाकर्मी से लेकर 20 से अधिक प्रोडक्शन असिस्टेंट मौजूद थे। सुष्मिता सेन डांट सुनने के बाद फफक कर रो पड़ी थीं।

गुस्से में महेश भट्ट के पास गईं
सुष्मिता सेन गुस्से में महेश भट्ट के पास गईं और उनसे कहा कि, उन्हें ऐसे नहीं चिल्लाना चाहिए था। महेश भट्ट ने तब उन्हें कहा था कि, उन्हें यही गुस्सा कैमरे पर देखना था। सुष्मिता सेन ने महेश भट्ट की तारीफ करते हुए कहा था कि, वो इसके लिए हमेशा उनकी शुक्रगुजार रहेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











