बेटी की तबियत बिगड़ी तो अक्षय कुमार की फ़िल्म छोड़ भागी-भागी घर पहुंची एक्ट्रेस, बताया पूरा किस्सा

सुष्मिता सेन बॉलीवुड की हॉट और खूबसूरत अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि ऐक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के लिए काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रहती हैं. लेकिन हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी के हेल्थ इश्यूज के बारे में बात की और बताया कि वह अपने काम के साथ-साथ अपनी जिम्मेदारियां को भी कैसे निभाती थी. एक किस्से को याद करते हुए सुष्मिता सेन ने बताया कि उनके नवजात बच्ची बीमार हो गई थी और इसी वजह से वह एक फिल्म को बीच में छोड़कर आ गई थी. सुष्मिता सेन ने सिर्फ 24 साल की उम्र में एक बेटी को गोद लिया था. हालांकि उनकी मां ने इस पर आपत्ति जाहिर की थी लेकिन एक्ट्रेस ने उनकी एक नहीं सुनी.
सुष्मिता बन गई थी 24 साल की उम्र में मां
सुष्मिता सेन ने यह भी बताया कि कैसे उन्हें कॉल आया और अक्षय कुमार की फिल्म में अपना रोल छोड़कर वह आ गई थी. एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए कहा कि "रिनी को मेरी जरूरत थी. जब मैंने उसे गोद लिया तो उसकी तबीयत बिल्कुल भी ठीक नहीं थी. उसकी स्थिति काफी ज्यादा गंभीर थी. मैं उस वक्त कनाडा में अक्षय कुमार और करीना के साथ में शूटिंग कर रही थी. यह एक मल्टी स्टारर फिल्म थी और कनाडा के लिए भी डेट ले रखी थी. इसीलिए मुझ पर बहुत ज्यादा प्रेशर था कि मैं अपना करियर इसीलिए सीरियसली नहीं ले पा रही हूं क्योंकि 24 साल की उम्र में मैं मां बन गई थी. मुझे खुद को बेहतर साबित करना था और समय पर कम पर पहुंचना होता था. मुझे अपना काम करना होता था और कोई शिकायतें नहीं करनी होती थी."
मुंबई से फोन आते ही दौड़ी-दौड़ी चली गई सुष्मिता सेन
इसी इंटरव्यू के आगे सुष्मिता सेन ने यह भी कहा कि "मुझे मुंबई से फोन आया और मेरे पिताजी ने बेटी रिनी की काफी देखभाल की. उसे उस समय अस्पताल में भर्ती करवाया गया और वह काफी ज्यादा सीरियस थी. इसके बाद मैं सुनते ही वापस फ्लाइट ले ली और कहा कि मुझे पता है कि यह मेरा करियर का और है और मैं माफी चाहती हूं. वह लोग हमेशा से ही सपोर्टिव थे. लेकिन मैं फिर भी आ गई और एक हफ्ते मैं अपनी बेटी की देखभाल की. इसके बाद में मैं कम पर फिर लौटी जब मैं जाने के लिए तैयार थी."
सुष्मिता सेन का वर्क फ्रंट
अगर हम सुष्मिता सेन के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि हाल ही में उन्हें वेब सीरीज 'ताली' में देखा गया. जिसमें उन्होंने सुष्मिता ने ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत का किरदार निभाया. इस फिल्म को रवि यादव की डायरेक्शन में बनाया गया. जिसमें सुष्मिता सेन के अलावा कृतिका देव, अंकुर भाटिया, मीनाक्षी चुघ, हेमांगी कवि, ऐश्वर्या नारकर और सुब्रत जोशी भी लीड किरदार में नजर आए थे. इस फिल्म के ट्रेलर में जो गाना था वह काफी ज्यादा खूबसूरत था. जिसको सुष्मिता सेन की बेटी रिनी ने अपनी आवाज दी है. लेकिन अब सुष्मिता सेन अपनी आने वाली थ्रिलर वेब सीरीज 'आर्या' के तीसरे सीजन को लेकर तैयारी करती हुई नजर आ रही है.


Click it and Unblock the Notifications