सुशांत सिंह राजपूत ने दो बार बनाया था सारा अली खान को प्रपोज़ करने का प्लान, इसलिए नहीं कर पाए प्रपोज़

सुशांत सिंह राजपूत वो एक्टर हैं जिनका इस दुनिया से जाना, हर किसी को लंबे समय तक स्तब्ध कर गया। आज उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर उनकी को स्टार सारा अली खान ने सुशांत की याद में एक भावुक पोस्ट लिखा। सारा ने अपने करियर की शुरूआत सुशांत सिंह राजपूत के साथ की थी। सुशांत उनके पहले हीरो थे और उनके लिए बेहद खास थे।

केदारनाथ की शूटिंग के दौरान, सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की करीबी सुर्खियों में रहीं लेकिन सुशांत के निधन के बाद कई लोगों ने इस बात की पुष्टि कर दी कि दोनों रिलेशनशिप में थे।

when-sushant-singh-rajput-s-caretaker-spilled-beans-on-his-secret-relationship-with-sara-ali-khan

सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत एक दूसरे को डेट कर रहे थे और एक दूसरे को लेकर इतने सीरियस थे कि सुशांत उन्हें प्रपोज़ रकने का प्लान बना रहे थे। सुशांत के निधन के बाद उनके फार्महाउस से उनके और सारा के कुछ वीडियो भी लीक हुए जहां दोनों साथ में समय बिताते दिखे। मीडिया रिपोर्ट्स में सुशांत और सारा के अफेयर की खबरें हमेशा चर्चा में रही थीं लेकिन दोनों ने इसे कभी स्वीकृति नहीं दी। इसका खुलासा, सुशांत के करीबी लोगों ने उनकी मौत के बाद किया।

सेट पर ही शुरू हुई दोस्ती

सेट पर ही शुरू हुई दोस्ती

सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की पहली मुलाकात, डायरेक्टर अभिषेक कपूर के साथ हुई। दोनों साथ में केदारनाथ के लिए फाईनल हो चुके थे और अभिषेक कपूर उन्हें डायरेक्ट करने वाले थे। सारा अली खान ने इस फिल्म से डेब्यू किया था। सेट पर सारा अली खान और सुशांत के बीच दोस्ती बढ़ी और उनके रिलेशनशिप में होने की खबरें आने लगीं। हालांकि, दोनों ने ही इन अटकलों की ना तो कभी पुष्टि की और ना ही कभी इनका खंडन किया।

रिलेशनशिप की हुई थी पुष्टि

रिलेशनशिप की हुई थी पुष्टि

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके खास दोस्त सैमुएल हॉकिप ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए इस बात की पुष्टि की थी कि सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत रिलेशनशिप में थे। दोनों एक दूसरे का बहुत सम्मान करते थे। सैमुएल ने अपने पोस्ट में ये भी लिखा था कि जब तक उन्होंने देखा सुशांत और सारा एक दूसरे से काफी प्यार करते थे। उन्हें नहीं समझ आया कि सारा ने ये रिश्ता अचानक क्यों खत्म किया। या फिर वो किसी के प्रेशर में आकर इस रिश्ते को आगे नहीं निभा पाईं।

सुशांत और सारा की बैंकॉक ट्रिप

सुशांत और सारा की बैंकॉक ट्रिप

सुशांत जब सारा के साथ एक रिलेशनशिप में थे तो वो दोनों साथ में एक ट्रिप पर गए जिसका पूरा खर्च सुशांत ने उठाया था। इस ट्रिप पर सुशांत के कुछ दोस्त भी साथ थे। मीडिया की नज़र में ये बात ना आए इसलिए इस ट्रिप पर जाने के लिए सुशांत ने एक चार्टर्ड प्लेन बुक किया था। इस ट्रिप पर 78 लाख रूपये का खर्च हुआ था। इसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ काफी वक्त बिताने लगे थे। हालांकि रिपोर्ट्स थीं कि सारा की मां अमृता सिंह को ये रिश्ता पसंद नहीं था।

पावना फार्महाउस पर बिताते थे काफी समय

पावना फार्महाउस पर बिताते थे काफी समय

सुशांत सिंह राजपूत के फार्महाउस के मैनेजर ने भी एक इंटरव्यू में उनके और सारा अली खान के रिश्ते के बारे में काफी विस्तार से बात की थी। रईस नाम के इस केयरटेकर ने बताया था कि सारा अली खान जनवरी 2019 तक फार्महाउस पर अक्सर आती जाती थीं लेकिन उसके बाद कभी दिखाई नहीं दीं। इस इंटरव्यू में रईस ने बताया था कि सारा अली खान का सुशांत सर के साथ उनके फार्महाउस में आना जाना, 2018 में शुरू हुआ था। सारा तीन चार दिन के लिए आती थीं और दोनों साथ ही रूकते थे। रईस ने बताया कि थाईलैंड की ट्रिप के बाद भी दोनों सीधा फार्महाउस लौटे थे।

सारा अली खान को प्रपोज़ करने वाले थे सुशांत

सारा अली खान को प्रपोज़ करने वाले थे सुशांत

मैनेजर का कहना था कि सारा मैडम बहुत ही प्यारी थीं। वो कभी भी हीरोइन जैसा बर्ताव नहीं करती थीं। एकदम सिंपल थीं। वो घर में काम करने वाली को माउशी कहती थीं क्योंकि सुशांत भी उन्हें वही बुलाते थे। और मुझे हमेशा रईस भाई बुलाती थीं। वो पूरे स्टाफ को बहुत सम्मान देती थीं। दमन की ट्रिप के समय, प्रधानमंत्री भी दमन में टूर कर रहे थे जिसके कारण वहां के सारे होटल बुक थे और सुशांत को कमरे नहीं मिल पाए। इसलिए वो ट्रिप कैंसिल कर दी गई। इसी ट्रिप पर सुशांत सारा को प्रपोज़ करने वाले थे। उन्होंने सारा के लिए एक गिफ्ट भी ऑर्डर किया था।

दूसरी बार प्रपोज़ करने की कोशिश

दूसरी बार प्रपोज़ करने की कोशिश

इसके बाद सुशांत ने केरल की एक ट्रिप का प्लान बनाया जहां वो सारा अली खान को प्रपोज़ करने वाले थे लेकिन इसके पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि, ये ब्रेकअप किसलिए हुआ इसकी वजह किसी को नहीं पता। लेकिन रिपोर्ट्स थीं कि सुशांत के बाद, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन को डेट करने लगीं। हालांकि, कार्तिक के साथ फिल्म रिलीज़ होने के बाद सारा और कार्तिक का भी ब्रेकअप हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X