इंटरनेशनल मॉडल के साथ सुशांत सिंह राजपूत का फोटोशूट वायरल- देखें ये RARE तस्वीरें
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर अभी भी यकीन करना मुश्किल हो रखा है। फैंस से लेकर परिवार अभी भी इस गम से उभर नहीं पाया है। सुशांत ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2013 से की थी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के पहले एक्टर हैं जिन्होंने काइली जेनर की बहन और सुपर मॉडल केंडल जेनर के साथ फोटोशूट करवाया था। फोटोशूट के दौरान सुशांत और केंडल के बीच बोल्ड केमिस्ट्री देखने को मिली थी।
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से सोशल मीडिया पर उनका और केंडल जेनर का फोटोशूट काफी वायरल हो रहा हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने हॉलीवुड सेलिब्रिटी केंडल जेनर के साथ रॉयल फोटोशूट करवाया था। सुशांत बॉलीवुड के पहले एक्टर हैं जिन्होंने इंटरनेशनल मॉडल केंडल जेनर के साथ फोटोशूट करवाया था। जानकारी के लिए बता दें वोग इंडिया मैग्जीन की 10वीं सालगिरह पर दोनों स्टार का ये फोटोशूट सामने आया था।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications