18 साल की गौहर खान पर खराब हो गई थी इस सुपरस्टार की नियत? बोलीं- 'मेरा हाथ नहीं छोड़ रहे थे और..'

गौहर खान उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो भले ही फिल्मों में कुछ खास ना कर पाई हों लेकिन चर्चा में रहती हैं। बिग बॉस की ट्रॉफी उठाने के बाद गौहर खान को पहचान मिली थी और उसके बाद वो कई एलबम्स में दिखी थी।
लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा सामने आ रहा है जोकि उनके फैंस को हैरान करने के लिए काफी है। गौहर खान के साथ 18 साल की उम्र में कुछ ऐसा हुआ था जो किसी भी लड़की के लिए काफी डरावना एहसास है।
उन्होने एक सुपरस्टार को लेकर खुलासा किया कि वो उनका हाथ ही नहीं छोड़ रहे थे। इस दौरान टीवी एक्ट्रेस बॉलीवुड बबल से बात कर रही थीँ। उन्होने जो कुछ भी कहा वो बेहद चौकाने वाला है।
नहीं छोड़ रहे थे हाथ
गौहर खान के मुताबिक जब वो वीजे थीं तो इस सुपरस्टार से उनकी मुलाकात हुई थी। इस दौरान पूरे इंटरव्यू में सुपरस्टार ने गौहर खान का हाथ पकड़ रखा था। वो हाथ नहीं छोड़ रहा था। गौहर उनके एक्टिंग की फैन थी और काफी इज्जत करती थी इसलिए उन्होने उससे कुछ नहीं कहा, हालांकि उनको सबकुछ पता था कि चल क्या रहा है।
इंटरव्यू के बाद उनको कमरे में जाकर दरवाजा लॉक करने को कहा गया था। इसके बाद गौहर खान ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और दरवाजा लॉक कर लिया था। अब गौहर खान का ये किस्सा चर्चा का हिस्सा है।
कौन था सुपरस्टार?
ये मामला यहीं नहीं रुका था बल्कि वो सुपरस्टार गौहर खान का नंबर मांग रहा था। वो ये भी पूछ रहा था कि वो एक्ट्रेस कहां है और जाने से पहले मिलकर क्यों नहीं गई? गौहर खान का ये स्टेटमेंट खबरों का हिस्सा है। हालांकि एक्ट्रेस ने इस दौरान सुपरस्टार का नाम नहीं बताया है। लेकिन उन्होने ये जरूर बताया कि वो अब इस दुनिया में नहीं है। गौहर खान इस वक्त लगातार काम कर रही हैं। देखने वाली बात होगी कि आने वाले वक्त में वो किस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती हैँ।


Click it and Unblock the Notifications











