सैफ अली खान से पहले सनी देओल भी खेल चुके हैं अमृता सिंह के दिल के साथ, बोली- मै पूरी तरह टूट गयी थी

अमृता सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दिग्गज अभिनेत्री रह चुकी है। बता दे कि अब वह भले ही लाइमलाइट से दूर रहती है लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब इंडस्ट्री में उनका हर तरफ नाम गूंजा करता था। वही फिल्मों के साथ-साथ वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही।
अमृता सिंह करना चाहती थी सनी देओल से शादी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सैफ अली खान से शादी करने से पहले एक समय था जब अमृता सिंह अपना दिल सनी देओल पर हार बैठी थी। वह कुछ भी करके उनसे शादी करना चाहती थी। लेकिन जब उनके सामने एक सच का खुलासा हुआ तो वह पूरी तरीके से टूट गई थी।
पहली पत्नी को तलाक देने पर कुमार सानू को मिलती थी गलियां, बेटे जान के साथ भी अच्छे नहीं हैं रिश्ते
सनी देओल और अमृता सिंह की खूब जमी थी जोड़ी
दरअसल आपको बता दें कि सनी देओल और अमृता सिंह की पहली मुलाकात साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म बेताब के सेट पर हुई। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट हुई और दर्शकों को दोनों की जोड़ी भी काफी ज्यादा पसंद आई। दोनों ने साथ में एक और फिल्म की। इसके बाद वह धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आ रहे थे। अमृता सिंह ने भी सनी देओल के साथ शादी करने का फैसला ले लिया था।
सनी देओल के एक खुलासे पर टूट गई थी अमृता सिंह
लेकिन जब अमृता सिंह ने सनी देओल से शादी करने की बात की तो एक्टर ने ऐसा कुछ खुलासा किया कि एक्ट्रेस पूरी तरीके से टूट गई थी। सनी देओल ने जब अमृता सिंह को इस बात का सच बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा है तो एक्ट्रेस के पूरी तरीके से होश उड़ चुके थे। उनका दिल टूट गया था।
अमृता सिंह ने सनी देओल के साथ अपने रिश्ते पर की थी बात
इतना ही नहीं अमृता सिंह ने अपने एक पुराने इंटरव्यू के दौरान सनी देओल के साथ अपने नाकाम रिश्ते पर खुलकर बात भी की थी। एक्ट्रेस ने बताया कि "जब सनी देओल के साथ में उनका ब्रेकअप हुआ तो वह टूट गई थी। अमृता सिंह ने इसी इंटरव्यू में बताया था कि मैने अपना 100% दिया। लेकिन जब यह रिश्ता खत्म हुआ तो ऐसा लगा कि जिंदगी का एक हिस्सा खत्म हो गया है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं रोने लगूं। मैंने सब कुछ बुलाया और अपनी जिंदगी में आगे बड़ी क्योंकि पीछे जाने का कोई भी मतलब नहीं है।"


Click it and Unblock the Notifications