जब शाहरूख से लेकर सलमान.. सनी देओल ने सबको धो डाला.. एक साथ!
सनी देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान कसम खाई थी कि वे कभी यश चोपड़ा के साथ काम नहीं करेंगे। साथ ही शाहरूख खान पर भी निशाना साधा था।
अपने समय के सुपरस्टार रह चुके सनी देओल ने बाकी बॉलीवुड सुपरस्टार्स से अलग अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा है। सनी देओल ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। दो नेश्नल एवार्ड से सम्मानित सनी ने सलमान खान और शाहरूख खान के साथ भी काम किया है। लेकिन वह अनुभव कुछ खास नहीं रहा।
[यहां पढ़ें- सनी देओल VS सलमान खान.. 2017 की ईद पर भिड़ंत.. गदर धमाका!]
फिल्म 'डर' के बाद सनी देओल ने फैसला किया था कि वे कभी यशराज फिल्म्स या शाहरूख खान के साथ काम नहीं करेंगे। दरअसल, फिल्म डर में निर्देशक ने शाहरूख के निगेटिव किरदार को इतना मजबूत बना दिया था कि दर्शकों का ध्यान सनी देओल की ओर गया ही नहीं।

यश चोपड़ा ने सनी देओल ने पूछा था कि वे फिल्म में कौन सा किरदार करना चाहेंगे, राहुल मल्होत्रा या सुनील मेहरा। और जैसी कि उम्मीद थी सनी ने पॉजिटिव किरदार को उठाया। लेकिन फिल्म पूरी बनने के बाद उन्होंने पाया कि उनके कई सीन्स काट दिये गए हैं।
[यहां पढ़ें- SHOCK: सनी देओल का यह अंदाज देखकर हैरान रह जाएंगे.. जबरदस्त]
सनी देओल का मानना था कि यश चोपड़ा ने जानबूझकर शाहरूख के किरदार को ज्यादा दमदार दिखाया। खैर, सालों बाद गदर एक प्रेम कथा के हिट होने पर सनी देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान इन मामलों पर खुलकर बातें की थीं।


Click it and Unblock the Notifications