जब टाइम से सेट पर नहीं पहुंचे सनी देओल, डायरेक्टर ने इस एक्टर से करवाई शूटिंग, हिट हुआ सीन

आमिर खान और सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी। इसी के अलावा आपको बता दें कि इस फिल्म के दौरान रवीना टंडन, करिश्मा कपूर और परेश रावल ने भी कॉमिक टाइमिंग के साथ इस फिल्म को जबरदस्त बना दिया। लेकिन अब इस फिल्म से जुड़ा हुआ एक सीन तेजी से वायरल हो रहा है। उस सीन के बनने की मजेदार कहानी भी इस ट्विटर यूजर ने शेयर की है।
गोविंदा की लाजवाब कॉमेडी ने जीता दर्शकों का दिल
दरअसल वायरल हो रहे सीन में गोविंदा और जूही चावला को साथ में देखा जा रहा है। पीछेसे आमिर खान खड़े हुए नजर आ रहे हैं। यह बात हर कोई जानता है कि गोविंदा की कॉमेडी का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। इस फिल्म में चंद सेकेंड के लिए गोविंदा को दिखाया गया था और इसी में उन्होंने अपनी लाइमलाइट बटोर ली। फिल्म में गोविंदा को जूही चावला के साथ में एक सीन करना पड़ा और इसमें एक्ट्रेस को अपनी मोहब्बत पर यकीन दिलाने की वह कोशिश करते हैं। गोविंदा ने अपनी कॉमेडी से इस सीन को इतना ज्यादा खास बना दिया कि लोग अपनी हंसी तक रोक नहीं पाते हैं।
सनी देओल लेने वाले थे गोविंदा की जगह
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस सीन को ट्विटर पर एक यूजर पुलकित कोचर ने शेयर किया है। जिसने लिखा कि इस सीन में गोविंदा की जगह पर सनी देओल को लिया जाने वाला था। लेकिन वह सेट पर नहीं पहुंच पाए और उस समय गोविंद पास में ही शूटिंग कर रहे थे। डायरेक्टर वहीं से गोविंदा को सेट पर लेकर आ गए और बिना किसी तैयारी के साथ गोविंदा ने इस सीन को शूट किया। इसी के अलावा डायलॉग की लाइन भी इंप्रोवाइज करके सीन में डाल दी गई थी। इस ट्वीट के बाद में बहुत से यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि वह इस सीन में गोविंदा के अलावा किसी और की कल्पना भी नहीं कर पा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications