जब सनी देओल ने किंग खान को कह दिया था मुजरे वाली, तब शाहरुख़ ने दिया ऐसा जबाव कि मच गया बवाल

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. बता दे की आए दिन शाहरुख खान को लेकर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं. कुछ दिनों पहले मेकर्स ने फिल्म का प्रीव्यू वीडियो साझा कर दिया था. फैंस द्वारा भी इसको काफी ज्यादा अच्छा रिस्पांस मिला. प्रीव्यू को देखने के बाद में फिल्म को लेकर फैंस के बीच में एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है. तो वही सनी देओल की बात करें तो आपको बता दें कि वह अपनी गदर 2 को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं. उनकी यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज हो चुकी है.
शाहरुख़ और सनी के बीच हुई थी तकरार
कुछ खबरों की माने तो आपको बता दें कि गदर 2 फिल्म को पठान से भी बड़ी ओपनिंग मिलने की उम्मीद लग रही थी. लेकिन आपको बता दें कि इसी बीच सनी देओल और शाहरुख खान को लेकर एक पुराना किस्सा सामने आ चुका है जो कि इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि शाहरुख खान और सनी देओल के बीच में हुई तकरार के बारे में हर कोई जानता है. एक वक्त हुआ करता था जब दोनों एक दूसरे पर ताने कसा करते थे. सनी देओल ने भी अपने एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान के शादियों में नाचने को लेकर ताना कसा था. तारा सिंह ने किंग खान को मुजरे वाली तक कह डाला था.
शाहरुख़ के शादियों में डांस करने पर सनी ने दिया ऐसा रिएक्शन
दरअसल आपको बता दें कि करियर के शुरुआती दिनों में शाहरुख खान शादी पार्टियों में डांस किया करते थे. जिसके लिए उन्हें अच्छी खासी फीस भी मिला करती थी. सनी देओल ने अपने एक पुराने इंटरव्यू के दौरान बिना किसी का भी नाम लिए कह दिया था कि "जब आप किसी भी अनजान शख्स की शादी में पैसे के लिए नाच रहे होते हैं तो आप अपनी गरिमा को भी खो देते हो."
सनी देओल ने शाहरुख़ को कह दिया था मुजरे वाली
इंटरव्यू के दौरान सनी देओल ने आगे कहा कि "यह सब आज के दौर में ट्रेंड बन चुका है. लेकिन मेरा मानना यह है कि आप ऐसा करके अपना आत्मसम्मान को देते हो. हम एक्टर्स हैं. शादियों में डांस मुजरे वाली करती हैं, एक्टर्स नहीं. मेरी मानी जाए तो एक्टर्स को भी अपनी गरिमा में रहना चाहिए. दोस्त या फिर घर की शादी में नाचना ठीक है लेकिन पैसों के लिए डांस करना अच्छी बात नहीं. अगर आप आगे मुझसे पूछते हैं कि क्या बाजार से पैसे उधार लेने से बेहतर वेश्यावृत्ति नहीं है? तो मैं इस तरह के तर्क से बिल्कुल भी सहमति नहीं जताता हूं."
शाहरुख़ ने दिया करारा जवाब
लेकिन सनी देओल के इस बयान के बाद में शाहरुख खान ने भी एक इंटरव्यू के दौरान इस पर जवाब देते हुए कहा था कि "शादियों में डांस करके जो भी पैसा मुझे मिलता है मैं उन्हें अपनी फिल्मों के लिए खर्च कर देता हूं. मुझे किसी से भी उधार मांगने की कोई भी आवश्यकता नहीं है. किसी भी शख्स के लिए सबसे बड़ा दिन उसकी शादी होती है. मुझे लोगों की शादी में शामिल होना बहुत अच्छा लगता है. पूरी दुनिया में सिर्फ अमीर लोग मुझे अफोर्ड कर पाते हैं. हर कोई नहीं. मैं हर किसी की शादी में भी नहीं नाचता हूं."


Click it and Unblock the Notifications