..................... When Subhash Ghai brought Salman Aamir Tiger Ranbir in a single video - Hindi Filmibeat

इसे कहते हैं CASTING: सलमान, आमिर, टाईगर और रणबीर एक साथ, कभी सोचा था?

बॉलीवुड में काफी कम होता है कि कई बड़े स्टार्स एक साथ आएं लेकिन जब ये आते हैं तो उसके पीछे किसी बड़े आदमी का ही हाथ होता है।ऐसे ही एक बड़े आदमी हैं सुभाष घई। सुभाष घई की व्हिसलिंग वुड्स, कुछ सामाजिक वीडियो बनाने जा रही है।

पेड़ और जंगल बचाओ अभियान को लेकर। लेकिन ये पहली बार नहीं है कि सुभाष घई ऐसा कर रहे हैं। 90 के दशक में सुभाष घई ने सामाजिक एकता पर एक वीडियो बनाया था।

when-subhash-ghai-brought-salman-aamir-tiger-ranbir-in-a-single-video

इस वीडियो में उस दौर के सभी बड़े सितारे, अपने बच्चों को प्यार और एकता के साथ रहना सिखा रहे थे। इस वीडियो में जैकी श्रॉफ - टाईगर श्रॉफ, अनिल कपूर - सोनम कपूर, ऋषि कपूर - रणबीर कपूर, सलमान खान, आमिर खान, गोविंदा, रजनीकांत, चिरंजीवी जैसे कई बड़े स्टार्स नज़र आ रहे हैं।

ये एड दूरदर्शन पर प्रसारित होता था। वैसे आपको ऐसे भले ही ना याद आए लेकिन देखकर पुराने दिनों की याद ताज़ा ज़रूर हो जाएगी।

छोटे से रणबीर कपूर, सोनम कपूर और बिल्कुल ही नन्हें से टाईगर श्रॉफ को देखकर आपको भी मज़ा आ गया होगा। आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड के वो लीड स्टार्स जो एक ज़माने में शानदार बाल कलाकार थे -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X