..................... When stars were targeted on winning award like Katrina Kaif - Hindi Filmibeat

कैटरीना को मिला अवार्ड लेकिन उड़ा मजाक..कई स्टार्स हैं इस लिस्ट में शामिल!

By Shweta

कैटरीना कैफ को स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। कैटरीना कैफ इस मौके पर बेहद खूबसूरत लग रही थीं ।कैटरीना कैफ ये अवार्ड केंद्रिय मंत्री नीतिन गडकरी के हाथों ली और बहुत ही शानदार स्पीच भी दीं।

[इस मामले में अक्षय कुमार, शाहरूख के बच्चे निकले उनसे आगे..और भी कई शामिल!]

कैटरीना कैफ को जब इस अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा हुई थी तब लोगों के कैटरीना कैफ का काफी मजाक भी उड़ाया था। कइयों ने कहा था कि कैटरीना इस अवार्ड के लायक नहीं है फिर क्यों उन्हें दिया जा रहा है।

Katrina KAif

लोगों ने यहां तक कहा कि य़े स्मिता पाटिल की बेइज्जती है कि कैटरीना कैफ को ये अवार्ड दिया जा रहा है। हालांकि कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब किसी स्टार को अवार्ड मिला और लोगों ने उसपर सवाल खड़े किए हों।

सैफ अली खान को हम तुम के लिए जब नेशनल अवार्ड एक्टिंग के लिए मिला तो लोगों ने इसपर सवाल उठाए क्योंकि उसी साल शाहरूख खान की वीर जारा और स्वदेश जैसी फिल्में आई थीं।

अभिषेक बच्चन को दिल्ली 6 के प्रमोशन के दौरान 12 घंटे के अंदर सात शहरों में प्रमोशन करने के लिए अवार्ड दिया गया था। स्टार गिल्ड अवार्ड (मोस्ट पब्लिक अपीयरेंस 12 घंटे में )इसके बाद तो लोगों के होश उड़ गए थे कि ये कौन सा अवार्ड हुआ।

रणबीर कपूर और नरगिस फखरी को 2011 में आई फिल्म रॉकस्टार के लिए आईफा के हॉटेस्ट जोड़ी अवार्ड दिया गया था जो बात लोगों को हजम नहीं हुई थी।

जैकलीन फर्नांडिस को 2014 में आई फिल्म किक के गाने जुम्मे की रात है के लिए बिग स्टार मोस्ट एंटरटेनिंग डांसर का अवार्ड दिया गया। अब इस गाने के डांस के लिए अवार्ड मिले तो सवाल उठना तो स्वभाविक है।

इस लिस्ट में एक और नाम है अर्जुन रामपाल का। अर्जुन रामपाल को रॉक ऑन के लिए सर्पोटिंग रोल का नेशनल अवार्ड दिया गया जो लोगों के पल्ले नहीं पड़ा।

परिणीति चोपड़ा को 2015 में स्टारडस्ट स्टाइल ऑइकन ऑफ द ईयर अवार्ड दिया गया जबकि परिणीति चोपड़ा की कोई खास फिल्म भी नहीं आई थी। लोगों ने यहां तक कहा था कि वजन कम करने के लिए परिणीति चोपड़ा को अवार्ड दिया गया । कई स्टार्स ने भी इसपर सवाल उठाए।

बिपाशा बसु और डिनो मारियो को राज के लिए जी सिने Most Dynamic Duo का अवार्ड दिया गया था जबकि दोनों ज्यादा समय फिल्म में चिल्लाते ही नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X