'दूसरी पीढ़ी की आंटी..' इस एक्ट्रेस ने ऐश्वर्या राय को कही थी ये बात, मच गया था बवाल!

ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती की लोग मिसाल देते थे। एक वक्त था जब दुनिया का हर ब्रांड उनके साथ काम करना चाहता था। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ था जो कि आज भी एक विवाद के तौर पर देखा जाता है।
दरअसल एक नई आई एक्ट्रेस ने पहले ऐश्वर्या राय का मेकअप ब्रांड छीना था और इसके बाद उनको दूसरी पीढ़ी की आंटी तक कह डाला था। इस बयान के बाद लोग काफी भड़क गए थे।
ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि सोनम कपूर हैं। जी हां, सोनम कपूर ने डेब्यू के बाद काफी प्रसिद्धि हासिल की थी और इसके बाद वो खबरों का हिस्सा बन गई थीं। आई हेट लव स्टोरीज़, वीरे दी वेडिंग और रांझणा के साथ साथ की फिल्मों में चमकने वाली सोनम कपूर सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।
कब खड़ा हुआ था विवाद?
सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच ये विवाद साल 2009 में हुआ था, जब सोनम कपूर को एक अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य ब्रांड का चेहरा घोषित किया गया था। गौरतलब है कि सोनम से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन कई सालों तक उस खास मशहूर ब्रांड का चेहरा थीं। सोनम के साथ एक्सचेंज होने के कारण ऐश्वर्या राय बच्चन को काफी नाखुस बताया जा रहा था। जब सोनम कपूर से ऐश्वर्या राय बच्चन के ब्रांड के फैसले से नाखुश होने पर उनकी राय के बारे में पूछ गया था उन्होने कहा, "ऐश्वर्या दूसरी पीढ़ी की आंटी हैं।" इसके बाद उनका बयान आग की तरह वायरल हो गया था।
बाद में तोड़ी थी चुप्पी
ऐश्वर्या राय बच्चन को आंटी कहने के बाद विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया था। हालांकि सोनम कपूर ने बाद में ये भी कहा था कि ऐसा कहकर वो ऐश्वर्या को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती थीँ। उनको नहीं पता था कि विवाद खड़ा हो जाएगा। सोनम कपूर के इस बयान के बाद मामला कुछ शांत हुआ था। गौरतलब है कि सोनम कपूर काफी बेबाक हैं। हालांकि इस वक्त वो किसी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और ना ही किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। लंबे समय से वो अपने परिवार के साथ बिजी हैं...


Click it and Unblock the Notifications