'पापा को सूली पर नहीं चढ़ाऊंगी..' सोनाक्षी सिन्हा ने शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर क्यों बोली थी ये बात? लगेगा झटका!

sonakshi sinha shatrughan sinha

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से पहले कुछ ऐसी खबरें सामने आईँ थीं जो कि हैरान करने वाली थीं। लेकिन अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। लेकिन इस बीच एक ऐसा किस्सा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

सभी जानते हैं कि एक वक्त था जब शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेत्री रीना रॉय का अफेयर था। इसको लेकर बातें होती हैं और एक बार सोनाक्षी ने भी इसपर अपनी रिएक्शन दिया था। एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने कहा था,

''यह सब तब हुआ था जब मैं पैदा भी नहीं हुई थी। मुझे इसका पता तब चला जब मैं बड़ी हो रही थी और चीजों को समझने लगी थी। लेकिन मैं अपने पिता को उनके वर्षों पहले किए गए किसी काम के लिए सूली पर नहीं चढ़ाने जा रही हूं। यह उनका अतीत है, और हर किसी का एक अतीत होता है। इसलिए मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचती। न ही मैं इस पर ध्यान देती हूं। जैसा कि मैंने कहा, यह कुछ लोगों के लिए वास्तव में अच्छी सुर्खियाँ और रसदार गपशप बनाता है। लेकिन मेरे लिए यह मेरा परिवार है।" इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा को लेकर कई बातें हुईं थीं।

पूनम सिन्हा से की शादी

शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय किसी कारण अलग हो गए थे और इसके बाद उनकी लाइफ में पूनम सिन्हा आईं थीं। उनको पूनम से प्यार हो गया और शत्रुघ्न सिन्हा उनको लेकर इतना सीरियस थे कि उन्होने तुरंत ही शादी कर ली। हालांकि दोनों की शादी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। शत्रुघ्न सिन्हा उन सितारों में थे जो अपने टैलेंट के दम पर आए थे।

फिलहाल सोनाक्षी सिन्हा भी 23 जून को अभिनेता जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैँ। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अब कहा जा रहा है कि दोनों काफी जल्द हनीमून के लिए निकलने वाले हैं।

Read more about: sonakshi sinha shatrughan sinha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X