जब ब्रेकअप के बाद सिद्धार्थ माल्या ने दीपिका पादुकोण को कह दिया 'क्रेजी महिला', एक्ट्रेस ने बोला था 'कंजूस'

Deepika Padukone and Siddharth Mallya: दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कॉफ़ी विद करण में रणवीर सिंह के साथ उनका इंटरव्यू वायरल हुआ, जिसके बाद से ही एक्ट्रेस के रिलेशनशिप्स को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरु हो गई है। दीपिका और रणबीर की कहानी तो सब जानते हैं, लेकिन एक समय था जब दीपिका और सिद्धार्थ माल्या की लव स्टोरी ने भी खूब तहलका मचाया था।
दोनों ही कभी अपने रिलेशनशिप को स्वीकारा नहीं था, लेकिन आईपीएल मैच और बाकी कई मौकों पर दोनों को साथ स्पॉट किया जाने लगा। हालांकि जल्द ही दोनों का रिश्ता टूट गया। और ब्रेक अप के बाद दोनों ने एक दूसरे को लेकर खूब बयानबाजी की।
उसने मुझे डिनर का बिल भरने को कहा
ब्रेकअप के बाद दीपिका और सिद्धार्थ दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। एक्ट्रेस ने कहा, "मैंने रिश्ता बनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन हाल के दिनों में उसका बर्ताव बदतर रहा है। पिछली बार जब हम डिनर डेट पर मिले थे तो उसने मुझसे बिल देने के लिए कहा। यह मेरे लिए बहुत शर्मनाक था।"
उन्होंने आगे कहा, "सो चीप यार! सबसे पहले, उसने जोर देकर कहा कि हम मर्सडीज़ के बजाय ऑटो से जाएंगे। फिर, जब मैंने उससे एक आउटफिट के लिए पूछा, तो उसने मुझे सस्ते से बाजार में ले जाकर मोलभाव कर एक टॉप खरीदकर दिया। मैं इतनी शर्मिंदा थी!"
दीपिका क्रेजी महिला है
वहीं, सिद्धार्थ का कहना था कि दीपिका एक क्रेजी महिला है। वह बोले- "दीपिका एक पागल महिला है, मैंने उनसे कहा कि पिताजी के कर्ज चुकाने के बाद मैं उनके पैसे वापस कर दूंगा, लेकिन वो कुछ सुनने को तैयार नहीं थी। वो उस समय को भूल गई जब मैंने उन्हें महंगे हीरे, शानदार बैग दिए थे, उनकी वेकेशन पर बहुत खर्च किया है और उनकी ओर से उनके दोस्तों को पार्टियां दीं.."


Click it and Unblock the Notifications












