Shraddha Kapoor : जब मक्कारी के लिए श्रद्धा कपूर को चुकानी पड़ी थी भारी कीमत

shraddha kapoor

हाल ही में श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की फिल्म 'तु झूठी मैं मक्कार' रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर की जोड़ी श्रद्धा कपूर के साथ बनी है जिसे फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए श्रद्धा कपूर ने कई इंटरव्यू दिये। ऐसे ही एक इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा ने अपनी मक्कारी के बारे में बताया। बकौल श्रद्धा स्टार किड होने के बावजूद उन्हें इसका कभी ज्यादा फायदा नहीं मिला। हर रोज वह इंडस्ट्री को अपने अंदाज में एक्सप्लोर करती हैं। लेकिन समय के साथ उनमें कोई बदलाव नहीं आया है। वह आज भी पहले वाली चुलबुली श्रद्धा कपूर ही हैं।

स्कूल में बोला था झूठ :

फिल्म 'तु झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन के लिए अपने एक इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा कपूर से जब निजी जीवन में उनके झूठ बोलने के बारे में पूछा गया तो श्रद्धा तो अपने स्कूली दिनों की एक याद शेयर की। श्रद्धा ने थोड़ा शर्माते हुए बताया, "मैं एक बार परीक्षा में चीटिंग करते समय बुरी तरह से पकड़ी गयी थी। मैंने मोजा के अंदर सवाल का जवाब लिख रखा था। मोजा को थोड़ा नीचे उतारकर देख-देखकर लिख रही थी और सोच रही थी कि कैसा रहा! कोई सोच भी नहीं सकेगा। लेकिन तभी पीछे मुड़कर देखा तो... मैम वहां खड़ी थी और वह मुझे ही देख रही थी।" बस फिर क्या था...श्रद्धा ने हंसते हुए कहा, "मुझे समझ में आ गया कि मैं खत्म। फिर आगे क्या हुआ इस बारे में कुछ नहीं बता रही।"

पहले दिन करोड़ों का बिजनेस :

फिल्म 'तु झूठी मैं मक्कार' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता काफी अच्छी तरह खोला था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने पहले दिन ही 15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दूसरे दिन 5 करोड़ रुपये कम यानी 10 करोड़ रुपये का बिजनेस इस फिल्म ने किया। इस इंटरव्यू में श्रद्धा कपूर ने अलग-अलग किरदारों में काम करना चाहती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'स्त्री' के सीक्वल की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। 'तु झूठी मैं मक्कार' में अपने किरदार के साथ निजी जीवन में उनकी समानता के बारे में पूछने पर श्रद्धा ने कहा, "मैं काफी सोच-समझकर कदम बढ़ाती हूं। किसी से कुछ भी बोलने से पहले एक बार सोचती हूं। लेकिन इस किरदार से भी मैंने काफी कुछ सीखा है।"

Read more about: shraddha kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X