..................... When Shraddha Kapoor fan asked when will you get married, she gave a funny reply - Hindi Filmibeat

फैन ने Shraddha Kapoor से पूछा शादी कब करोगी? एक्ट्रेस ने एक जवाब जिसे सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री बन चुकी है और आपको बता दें कि वह भले ही बहुत कम फिल्मों में नजर आती है। लेकिन उनकी फिल्में हमेशा बेहतरीन रहती हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी वह फैंस के साथ इंटरेक्ट करना पसंद करती हैं। लेकिन आपको बता दें कि वह अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उनके अफेयर की चर्चा होने लगी थी।

श्रद्धा कपूर की तस्वीर हो रही वायरल

लेकिन अब आपको बता दें कि हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने हुए तस्वीर शेयर की थी। इन तस्वीरों में वह काफी ज्यादा प्यारी नजर आ रही थी। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था कि बड़ा माथा बड़े दिमाग जितना बराबर।

श्रद्धा कपूर ने फैंस के सवालों के दिए मज़ेदार जवाब

श्रद्धा कपूर के फैंस ने उनकी इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट किया और उनकी खूब तारीफ भी की। लेकिन एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि "शादी कब करोगी?" इस पर श्रद्धा कपूर ने बहुत ही मजेदार जवाब दिया और लिखा कि "पड़ोस वाली आंटी रियल आईडी से आओ।" एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "मैं तो चलते-चलते गिर गया।" जिस पर श्रद्धा कपूर ने जवाब देते हुए लिखा कि "चलते-चलते इंस्टा मत चलाया करो।"

श्रद्धा कपूर का वर्क फ्रंट

अगर हम श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले उन्हें रणबीर कपूर के साथ में फिल्म तू झूठी में मक्कार में देखा गया था। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। लेकिन अब एक्ट्रेस जल्दी ही स्त्री 2 फिल्म में नजर आने वाली है। श्रद्धा कपूर के साथ में इस फिल्म में राजकुमार राव एक बार फिर से लीड रोल निभाने वाले हैं।

Read more about: shraddha kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X