जब अपनी ही बहन शमिता शेट्टी से चिढ़ती थीं शिल्पा शेट्टी, "वह गोरी थीं और मैं काली"

शिल्पा शेट्टी जिन्हें 'बाजीगर', 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' जैसी ढेर सारी फिल्मों के लिए जाना जाता है। लेकिन आज के समय में वह फिटनेस और स्टाइल का दूसरा पर्याय बन चुकी हैं। बेहद खूबसूरत और फिट शिल्पा शेट्टी जिनपर करोड़ों फैंस मरते हैं वह खुद अपनी ही बहन शमिता शेट्टी से इंसिक्योर महसूस करती थीं। शिल्पा शेट्टी को शमिता के गोरे रंग और लुक्स से जलन महसूस होती थी। खैर ये बात है बचपन की। वरना ये दोनों बहनें एक दूसरे पर जान छिड़कती हैं।

एक बार पिंकविला को दिए इंटरव्यू में शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता संग बचपन की नोकझोंक और शैतानियों के बारे में बताया। वह बताती हैं कि उनकी बहन शमिता बचपन में काफी गोलू मोलू और प्यारी तो थीं ही साथ ही काफी गोरी भी थी। इस वजह से शिल्पा खुद असहज महसूस करते थे।

shilpa shetty

शिल्पा ने इस बारे में एक बार कपिल शर्मा के शो में भी इसका जिक्र किया था। कपिल शर्मा के शो में शिल्पा ने बताया था कि शमिता इतनी क्यूट थी कि बचपन में सब उसे खूब प्यार करते और खिलाया करते थे।

इंटरव्यू में शिल्पा शेट्टी ने कहा कि वह इतना ज्यादा सोचती थीं कि एक बार उन्होंने अपनी मां से पूछा कि आखिर शमिता को गोरा और उन्हें काला क्यों बनाया।

शिल्पा शेट्टी जब बहन के चलते बहुत डर गई थीं

शिल्पा शेट्टी जब बहन के चलते बहुत डर गई थीं

शिल्पा शेट्टी कहती हैं कि उनकी बहन उनसे कहीं ज्यादा खूबसूरत, फेयर, शानदार लुक और बेहतरीन डांसर हैं। इस वजह से जब वह बहन के साथ ऑडिशन के लिए गईं तो वह काफी डर गई थीं। क्योंकि बहन हर मामले में उनसे बेहतर थीं।

सब शमिता को ही काम देंगे तो मैं क्या करूंगी

सब शमिता को ही काम देंगे तो मैं क्या करूंगी

शिल्पा शेट्टी ने बिंदास इंटरव्यू में ये तक कहा था कि शमिता जब पहली बार ऑडिशन देने गई और उन्हें एक साथ लगान और मोहब्बतें जैसी फिल्में ऑफर हुईं तो वह सोच में पड़ गई थीं कि अब उन्हें कौन काम देगा सब इसे ही काम देंगे।

लगान और मोहब्बतें साथ में ऑफर हुई थीं

लगान और मोहब्बतें साथ में ऑफर हुई थीं

शमिता शेट्टी को उस दौरान आमिर खान के साथ वाली लगान और अमिताभ व शाहरुख वाली मोहब्बतें साथ में ऑफर हुई थीं। इन दोनों फिल्मों की डेट्स का इशु था इसके चलते शमिता ने लगान छोड़ दी और फिर मोहब्बतें फिल्म में नजर आईं।

शिल्पा शेट्टी बचपन में बहुत शैतान थीं

शिल्पा शेट्टी बचपन में बहुत शैतान थीं

शमिता शेट्टी बताती हैं कि शिल्पा शेट्टी बचपन में बहुत शैतान थीं, करीब तीन साल बड़ी शिल्पा शेट्टी बहन को परेशान करने के लिए चिगोंटी कांटती थीं और खूब रुलाती थीं।

शिल्पा शेट्टी का कमबैक

शिल्पा शेट्टी का कमबैक

शिल्पा शेट्टी जल्द ही बॉलीवुड में फिर से कमबैक कर रही हैं। उनकी फिल्म 'हंगामा 2' और 'निक्कमा' आने वाली हैं। इसके अलावा वह लगातार रियालिटी शो में जज के तौर पर तो नजर आ ही रही हैं।

47 साल की उम्र में भी जलवा बरकार

47 साल की उम्र में भी जलवा बरकार

शिल्पा शेट्टी 47 साल की हो गई हैं लेकिन आज भी वह टीवी से लेकर बॉलीवुड में हंगामा मचा रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड से लंबा ब्रेक लिया जरूर लेकिन वह लगातार अपने ग्लैमरस, फिट अंदाज की वजह से छाई रहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X