..................... When Shashi Kapoor called Rekha kaali and fuhad, After this both did 17 films together - Hindi Filmibeat

जब रेखा को इस सुपरस्टार ने कहा था काली फ़ूहड़, उसी के साथ बैक टू बैक कर डाली 17 फिल्में, बनी सुपरहिट जोड़ी

Shashi Kapoor Called Rekha Kaali And Fuhad

रेखा बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि उन्होंने अपने पूरे करियर में अमिताभ बच्चन से लेकर राजेश खन्ना और धर्मेंद्र जैसे सुपरस्टार्स के साथ में भी काम किया हुआ है। उन्होंने 70 के दशक में काफी ज्यादा बेहतरीन और हिट फिल्में दी हैं। रेखा की एक्टिंग से लेकर खूबसूरती तक का हर कोई दीवाना हुआ करता था। लेकिन रेखा को करियर के शुरुआती वक्त में अपने रूप रंग को लेकर कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। लेकिन रेखा ने लोगों के तानों को इग्नोर किया और अपना काम करती चली गई।

शशि कपूर ने रेखा को कहा था काली और फूहड़

आज के वक्त में रेखा अपने स्टाइल और ग्लैमर की वजह से काफी ज्यादा पहचानी जाती हैं। इतना ही नहीं उनके एवरग्रीन खूबसूरती को लेकर आज भी लोग उनके दीवाने हैं। आपको जानकार हैरानी होगी बता दें कि बॉलीवुड के सुपरस्टार रह चुके शशि कपूर ने जब पहली बार रेखा को देखा था तो उनका काफी मजाक बना दिया था। रेखा को उन्होंने मोटी काली और फूहड़ तक कह दिया था और उनका मजाक उड़ाया था। यह बातें तब सामने आई जब रेखा की पहली फिल्म रिलीज होने ही वाली थी।

इसके बावजूद दोनों ने की 17 फिल्में

कुछ खबरों की माने तो शशि कपूर ने उस समय एक्ट्रेस को काली और फूहड़ कह दिया और उनका मजाक बनाया। यहां तक कि उन्होंने रेखा के करियर को लेकर निराशा भी जाहिर कर दी।साथ ही यह भी कहा कि वह इंडस्ट्री में इस तरह से कैसे जगह बना पाएगी। यहां तक कि बाद में ऋषि कपूर ने खुद रेखा के साथ में काम करने की इच्छा जाहिर की और इस जोड़ी ने एक नहीं बल्कि 17 फिल्में साथ में दी।

दोनों बने सुपरहिट जोड़ी

कुछ ख़बरों की माने तो साल 1970 में आई सावन भादो फिल्म रिलीज होने से पहले उसकी प्रीमियर के लिए शशि कपूर भी आए थे। जहां पर उन्होंने नई नवेली एक्ट्रेस रेखा को देखा और पहली नजर में उन्हें यह समझ नहीं आ पाया कि उनकी सुंदर काया उन्हें रिझा क्यों नहीं पा रही है। रेखा को देखकर वह काफी ज्यादा निराश हो गए थे। लेकिन शशि कपूर के ऐसे बयान के बाद में तकरीबन 7 साल बाद यानी कि 1977 में उन्होंने रेखा के साथ में लगातार 'फरिश्ता या कातिल', 'ईमान धर्म' और 'चक्कर पे चक्कर' जैसी हिट फिल्मों में काम किया। एक्टर रेखा से इतना ज्यादा प्रभावित हो गए थे कि वह खुद अपनी फिल्मों में रेखा का नाम लेने लग गए थे।

Read more about: shashi kapoor rekha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X