शाहरूख खान की पहली ब्लॉकबस्टर DDLJ - पहना था ऋषि कपूर का चांदनी स्वेटर, वो भी छेद के साथ

ऋषि कपूर, यानि कि हिंदी सिनेमा का पहला चॉकलेटी हीरो। मॉडर्न, लड़कियों का दिल जीतने वाला, उन्हें समझने वाला। ऋषि कपूर ने सालों तक अपने इस टैग के साथ राज किया और फिर उन्होंने अपनी ये विरासत सौंप दी शाहरूख खान को।

शाहरूख खान चॉकलेटी हीरो बने दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे। लेकिन इस फिल्म से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा जैसे इस पूरी कहानी को जोड़ देता है।

when-shahrukh-khan-wore-rishi-kapoor-s-chandni-sweater-with-a-hole-in-ddlj

शाहरूख खान फिल्म दिलवाले दुलहनिया की शूटिंग कर रहे थे तो यशराज फिल्म्स की थी। शाहरूख को अपने कॉस्ट्यूम पसंद नहीं आ रहे थे और डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने अपने असिस्टेंट करण जौहर को कॉस्ट्यूम बदलने को कहा।

आदित्य चोपड़ा ने करण जौहर को सुझाव दिया कि चांदनी की कॉस्ट्यूम पेटी से कुछ ले आएं। चूंकि चांदनी भी यशराज की ही फिल्म थी, उस फिल्म में इस्तेमाल हुए कॉस्ट्यूम स्टूडियो में थे।

करण जौहर को एक सफेद और लाल स्वेटर बहुत पसंद आया लेकिन इस स्वेटर पर काफी बड़ा सा छेद था। ये स्वेटर ऋषि कपूर ने चांदनी गाने में पहना था। करण ने एक और स्वेटर देखा जिस पर एक लोगो लगा था।

करण ने तुरंत दर्जी को बोलकर उस स्वेटर से लोगो निकलवाया और इस स्वेटर पर छेद की जगह लगवा दिया। शाहरूख ने ना जाने मेरे दिल को क्या हो गया गाने की शूटिंग इसी स्वेटर में की। आगे जो हुआ वो इतिहास है। देखिए कैसे शाहरूख खान ने संभाली ऋषि कपूर की विरासत

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X