जब हर बॉलीवुड पार्टी में शाहरुख खान को मिलती थीं गालियां, फिल्मी परिवार के लोगों को फूटीं आंख..

शाहरुख खान किसी फिल्मी परिवार से नहीं आए थे बल्कि बाहर से आकर ऐसा काम किया कि लोगो के दिलों पर राज करने लगे। ऐसी खबरें अक्सर आती रही हैं कि शाहरुख खान की शुरुआत के समय फिल्मी परिवार के लोग उनको पसंद नहीं करते थे।
हालांकि अब ये बात फिर से चर्चा में है क्योंकि शाहरुख खान को लेकर एक जर्नलिस्ट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान को लेकर जर्नलिस्ट का कहना है कि शाहरुख खान के पीठ पीछे उनको हर बॉलीवुड पार्टीज में गालियां खानी पड़ती थीं।
जर्नलिस्ट इस वीडियो में कहते हुए नजर आ रहा है कि, "80 के दशक में शाहरुख खान को, मतलब, बॉलीवुड में लगभग हर कोई नफरत करता था। मतलब कोई बॉलीवुड पार्टी नहीं थी के शाहरुख को गाली दिए बिना ख़तम होती थे।
मैं नाम नहीं लूंगा, बहुत बड़े अभिनेता थे, 2-4 अभिनेता हमें वक्त देते थे, जिनके जड़ें बड़े मजबूत थीं, फिल्मी परिवारों से थे वे। एक जलन थी के, एक लड़का आया, और वो बांद्रा में मकान, मन्नत खरीद के बैठ गया है। और उसके हर साल 3 ब्लॉकबस्टर आती हैं, और अचानक सारा पावर सेंटर शिफ्ट हो जाएगा।
तो शाहरुख ने वो सब झेला।" अब उनका ये वीडियो आग की तरह से वायरल हो रहा है और लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैँ। शाहरुख खान फिलहाल नहीं रुके हैं और आज भी वो लगातार काम कर रहे हैं। इस वक्त शाहरुख खान किंग बनकर बैठे हैं और कहा जा रहा है कि वो कई सालों तक राज करते रहेंगे।
आने वाली है जवान
पठान फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद शाहरुख खान फिर से चर्चा में हैं और अब वो फिल्म जवान का हिस्सा बनेंगे। इस फिल्म को अगले महीने ही रिलीज होना। इसके अलावा शाहरुख खान डंकी में नजर आएंगे जो कि राजकुमार हिरानी बना रहे हैं। शाहरुख खान इस साल के साथ साथ अगले साल भी धमाका करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications