..................... When Shahrukh Khan shares how his daughter Suhana Khan makes fun of him. शाहरुख खान का यूं मजाक उड़ाती हैं बिटिया सुहाना खान, किंग खान ने खुद शेयर की थी दिलचस्प कहानी। - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान का यूं मजाक उड़ाती हैं बिटिया सुहाना खान, किंग खान ने खुद शेयर की थी दिलचस्प कहानी

srk, suhana

When Shahrukh Khan revealed about Suhana Khan: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही अब तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया हो लेकिन, अपने लुक्स और खूबसूरती की वजह से वो अक्सर लाइमलाइट बटोर ले जाती हैं। उनकी अभी से ही पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। खास बात यह है कि जल्द ही सुहाना खान भी बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं।

शाहरुख खान कई बार इस बात पर खुशी जाहिर कर चुके हैं। वहीं, कई बार शाहरुख खान शेयर कर चुके हैं कि वो अपने बच्चों से सबसे अधिक प्यार करते हैं और उनके साथ वक्त बिताना ही उनकी प्राथमिकता होती है। शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में ये भी शेयर किया था कि, उनके बच्चे घर में बहुत शैतानी करते हैं।

शाहरुख खान ने खुलासा किया था कि, सुहाना अक्सर उनका मजाक उड़ाती हैं। जब भी वो हुडी पहनकर पब्लिक से बचने की कोशिश करते हैं तो लोग उनकी चलने के अंदाज से पहचान लेते हैं कि शाहरुख खान है और तुरंत उन्हें वहां से भागना पड़ता है।

मेरी बेटी उड़ाती है मजाक

मेरी बेटी उड़ाती है मजाक

शाहरुख खान ने कहा था- 'मेरी बेटी मजाक उड़ाती है मेरा। जब मैं वो पहन लेता हूं, मुझे ट्विटर वालों ने एक बड़ा सा हुडी दिया हुआ है वही पहनकर मैं बाहर जाता हूं और मेरी बेटी हंसती रहती है। मैं उसे कहता हूं क्यों? मैं उसके साथ ऐसे सात बार जा चुका हूं और हर बार ये बोलता हूं कि बेटा मैंने ये पहना हुआ हूं कुछ नहीं होगा। वो कहती है कि पापा आपके चलने के स्टाइल से लोगों को मालूम पड़ जाता है। सात बार जैसे ही मैने गाड़ी खोली, लोगों ने बोला वो देख शाहरुख खान आ गया और वहां से मुझे भागना पड़ा।'

बच्चों के साथ बाहर जाना नामुमकिन

बच्चों के साथ बाहर जाना नामुमकिन

शाहरुख खान ने साथ ही ये भी कहा था कि बच्चों के साथ उनका बाहर जाना मुमकिन नहीं हो पाता है। लेकिन, जो कुछ भी मिला है वो मुझे स्टारडम की ही वजह से मिला है। मुझे अगर कहा जाए कि से ये स्टारडम छिन जाएगा और ये मिलेगा तो मैं कहूंगा मैं यही जिंदगी जीना पसंद करूंगा।'

द आर्चीज से डेब्यू

द आर्चीज से डेब्यू

बता दें कि, सुहाना खान जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म से सुहाना खान के अलावा अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और श्रीदेवी-बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी डेब्यू करने जा रही हैं।

वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट

वहीं, शाहरुख खान की बात करें तो 'पठान' को मिली जबरदस्त सफलता के बाद अब किंग खान एटली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'जवान' में नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख खान राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' भी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X