जब शाहरुख खान ने भरी महफिल में दीपिका पादुकोण को बोली थी डबल मीनिंग बात, शर्म से लाल हो गईं थीं...

कई बार ऐसे वीडियोज सामने आते हैं जो कि आप सोच में डाल देते हैं। सुपरस्टार्स भी कई बार कुछ ऐसा कर देते हैं कि आपको हंसी आती है लेकिन कुछ लोगों को शायद ये बात अच्छी नहीं लगती है। इस वक्त ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में शाहरुख खान, सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा नजर आ रही हैं। ये वीडियो एक अवॉर्ड शो का है जो कि काफी पुराना है। शाहरुख खान इस शो के होस्ट हैं और वो प्रियंका चोपड़ा के साथ खड़ीं दीपिका पादुकोण से डबल मीनिंग बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
जैसे ही शाहरुख खान उनसे मजाक करते हैं तो लोग हंसने लगते हैं और दीपिका पादुकोण शरमा जाती हैं। इस वीडियो की बात करें तो, इसमें प्रियंका और दीपिका बेस्ट एक्टर मेल की घोषणा करते हुए नजर आ रही हैं।
इस दौरान प्रियंका चोपड़ा दीपिका पादुकोण से लिफाफा खोलने के लिए कहती हैं। वो बोलती हैं, 'खोलो।' इसके बाद शाहरुख खान कहते हैं, ''हां दीपिका खोलो खोलो।'' जैसे ही शाहरुख खान ये बात बोलते हैं दीपिका शर्म से लाल पीली हो जाती हैं।
इसके अलावा क्राउड में बैठे सितारे जैसे, उर्मिला मांतोडकर, मीका सिंह और विवेक ओबेरॉय हंसने लगते हैँ। जैसे ही वीडियो सामने आया वो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को हाल ही में Zoom ने पोस्ट किया है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं।
कैप्शन में लिखा है, ''प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के बीच बेहतरीन सौहार्द को दर्शाने वाला एक दुर्लभ दृश्य।'' इसके बाद लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''वाह क्या सीन है।''
एक ने लिखा, ''वाह बेटे मौज कर दी।'' एक का कहना था, ''शाहरुख खान रॉक्स।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन किसी तरह का कोई रिएक्शन सितारों की तरफ से नहीं आया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications