'तुम्हारे पास ऐसा क्या है, जो अमिताभ बच्चन के पास नहीं?' शाहरुख खान से पूछा सवाल, जवाब सुन बिग बी रह गए सन्न

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख खान को किंग खान के रूप में जाना जाता है तो वहीं अमिताभ बच्चन को बिग बी कहा जाता है. बता दें कि शाहरुख खान अपनी फिल्मों में रोमांटिक अंदाज के लिए काफी ज्यादा जाने जाते हैं. लेकिन वही शाहरुख खान अपनी रियल लाइफ में अपने गजब के सेंस ऑफ ह्यूमर और मजाकिया अंदाज को लेकर काफी पसंद किए जाते हैं. दरअसल आज हम आपको साल 2005 का एक किस्सा बताने वाले हैं जिसे सुन आपकी हंसी नहीं रुक पाएगी. दरअसल आपको बता दें कि शाहरुख खान अपनी फिल्म 'मैं हूं ना' और अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म 'ब्लैक' को प्रमोट करने के लिए 'कॉफी विद करण' में पहुंचे थे. जहां पर उनसे जब कई सारे मजेदार सवाल पूछे गए तो शाहरुख खान ने काफी जबरदस्त जवाब देते हुए सुर्खियां बटोरी.
अमिताभ बच्चन ने दिया हैरान कर देने वाला जवाब
बता दें कि करण जौहर ने अपने शो के दौरान एक रैपिड फायर राउंड रखा था. इस राउंड के दौरान उनसे कई सारे सवाल किए गए और उन्होंने फटाक से उनके सवाल के जवाब भी दिए. जब करण ने अमिताभ बच्चन के साथ में राउंड खेला तो उन्होंने सवाल किया कि उनके पास ऐसा क्या है जो कि शाहरुख खान के पास नहीं है. जिस पर अमिताभ बच्चन ने जवाब देते हुए कहा कि मेरी हाइट. इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि वह शाहरुख की तरह इतना ज्यादा तेज नहीं सोच पाते हैं.
शाहरुख खान का मजाकिया जवाब
लेकिन जब इस राउंड को खेलने की बारी शाहरुख खान की आती है तो करण जौहर ने उनसे सवाल किया कि उनके पास ऐसा क्या है जो कि अमिताभ बच्चन के पास नहीं है? जिस पर शाहरुख खान ने फटाक से जवाब देते हुए कहा कि लंबी पत्नी. शाहरुख खान ने यह भी कहा कि काश 'कौन बनेगा करोड़पति' शो उनके पास होता.
अमिताभ बच्चन ने पत्नी जया की हाइट को लेकर किया मजाक
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने मशहूर एक्ट्रेस जया बच्चन के साथ में शादी रचाई थी. जिनकी हाइट महज़ 5 फुट 2 इंच है. शाहरुख खान ने गोरी से शादी रचाई और 2019 में कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड के दौरान अमिताभ बच्चन ने उनके और जया बच्चन के कद को लेकर भी मजाक बना दिया था. दरअसल आपको बता दें कि शो में आए एक कंटेस्टेंट से बात करते थे. जिस पर उसने बताया कि वह जल्दी ही शादी करने वाला है. उसने अपनी हाइट की बीवी चुनी है. जिस पर अमिताभ बच्चन कहते हैं कि हाइट पर ज्यादा सलाह नहीं करनी चाहिए वरना उन्हें घर पर बेलन का सामना भी करना पड़ सकता है.


Click it and Unblock the Notifications











