..................... When Shahrukh Khan replaced Aishwarya Rai from 8 films, was boycotted after her break up with Salman - Hindi Filmibeat

जब शाहरुख खान ने ऐश्वर्या राय को 8 फिल्मों से कर दिया रिप्लेस, ऐश ने दिया था रिएक्शन- "मुझे ऐसी उम्मीद.."

when-shahrukh-khan-replaced-aishwarya-rai-from-8-films-was-boycotted-after-her-break-up-with-salman

When Shahrukh Khan replaced Aishwarya Rai: देवदास और जोश जैसी फिल्मों में काम करने के बाद शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह था। लेकिन इन दोनों कलाकारों ने फिर साथ काम नहीं किया। इतना ही नहीं, बल्कि इनकी दोस्ती भी टूट गई थी।

दोनों की दोस्ती भी टूटी थी सलमान खान के कारण। दरअसल, जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप हो गया तो शाहरूख को अपने किसी एक दोस्त को चुनना था और उन्होंने चुना सलमान खान को।

रातोंरात फिल्मों से रिप्लेस हो गईं ऐश्वर्या

जब फिल्म 'चलते चलते' में शाहरुख- ऐश्वर्या के साथ में आने की घोषणा हुई तो लोगों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखा गया। लेकिन कुछ दिनों की शूटिंग के बाद, रातोंरात फिल्म से ऐश को आउट कर दिया गया और रानी मुखर्जी की एंट्री हो गई। सिर्फ एक ही नहीं, ऐश को बैक टू बैक आठ फिल्मों से हाथ धोना पड़ा और इसके पीछे वजह थे सलमान खान

ऐश्वर्या राय ने सिमी ग्रेवाल के इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बातें की थीं। ऐश्वर्या के हाथों से चलते चलते, वीर ज़ारा, मैं हूं ना, कल हो ना हो, मुन्नाभाई एमबीबीएस जैसी फिल्में निकल गई थीं।

फिल्म चलते चलते के दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिलेशनशिप में काफी कड़वाहट आ चुकी थी। ऐश रिश्ता तोड़ना चाहती थीं, जिसकी प्रतिक्रिया में सलमान एक दिन चलते चलते के सेट पर पहुंचे और वहां तोड़ फोड़ करने लगे।

इस वाकये के बाद, शाहरुख ने ऐश्वर्या के साथ काम ना करने में ही बेहतरी समझी थी। ऐश्वर्या राय को इस बारे में बताया भी नहीं गया कि उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया है और अब वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इस बात से ऐश्वर्या राय को काफी चोट पहुंची।

ऐश्वर्या को पहुंची थी चोट

उस दौरान बॉलीवुड में सलमान, शाहरूख, प्रीति ,रानी, करण, फराह, ऐश सबका एक ग्रुप था। लेकिन सलमान खान - ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप के बाद अचानक से ही सबके सामने एक ही मुश्किल थी, अपना साइड चुनना। और सबने सलमान को चुना। इस बात से ऐश्वर्या राय को बहुत चोट भी लगी और उनका काफी नुकसान भी हुआ।

सालों बाद शाहरूख खान और ऐश्वर्या राय एक पार्टी में मिले और शाहरूख खान ने बीती सारी बातों के लिए ऐश्वर्या राय से माफी मांगी। दोनों सुपरस्टार्स करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में भी साथ दिखे थे।

Read more about: shahrukh khan aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X