जब भरी महफिल में शाहरुख खान ने प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए किया था प्रपोज, एक्ट्रेस हो गई थी शर्म से लाल!

शाहरुख खान को हमेशा से ही बॉलीवुड का सुपरस्टार माना जाता है और आपको बता दें कि वह अपने रोमांटिक अंदाज की वजह से भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। वैसे तो वह निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे हैं और स्क्रीन पर उन्होंने कई सारी हसीनाओं के साथ में रोमांस भी किया है। लेकिन एक वक्त था जब प्रियंका चोपड़ा के साथ में उनका नाम जुड़ने लगा था।
आपको बता दें कि बिल्लू बार्बर से लेकर डॉन 2 में प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान ने साथ में काम किया था। यही से दोनों की नजदीकियों की खबर आने लगी थी और यहां तक कि बात शाहरुख खान का घर टूटने तक पहुंच गई थी। खबरों के अनुसार इसी बीच करण जौहर ने इस मामले में एंट्री मारी और शाहरुख खान की पत्नी गौरी को संभाला।
खबर तो यह भी आई थी कि करण जौहर के कारण ही प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड से निकल गया था और इसी के चलते उन्होंने हॉलीवुड में एंट्री मारी थी। खैर एक बार शाहरुख खान ने भरी महफिल में स्टेज पर खड़े होकर प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए प्रपोज किया था और इसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ।
इस इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने प्रियंका को कहा कि तुम्हें देने के लिए मेरे पास में पैसे तो नहीं है। लेकिन मैं तुमसे गाना गाकर कुछ पूछूंगा तो उसका जवाब भी तो मुझे गाना गा कर देना। तब शाहरुख खान ने मैरी मी गाना गाया। साथ ही प्रियंका को गाने में ही जवाब देने के लिए कहा। तू प्रियंका ने उन्हें जवाब देने से मना कर दिया। इस दौरान प्रियंका भी शर्माती हुई नजर आई थी और शाहरुख खान का यह मस्ती भरा अंदाज भी लोगों को कंफ्यूजन में डाल रहा था।
हालांकि शाहरुख खान और प्रियंका के बीच में रिश्ते को लेकर जो भी अफवाहें आ रही थी वह सब झूठी साबित हुई। बाद में प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ में शादी कर ली और अभी के समय पर उनकी एक बेटी भी है। वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान भी अपने जीवन में आगे बढ़ गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications