जब संजय दत्त की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरा था पूरा बॉलीवुड- शाहरूख, सलमान, श्रीदेवी, अजय, अक्षय

When Bollywood stood together for Sanjay Dutt: संजय दत्त बॉलीवुड के उन कलाकारों में हैं, जो फिल्म फैमिली से आते हैं और जिन्होंने यहां काम करते हुए भी दशकों का समय गुजार लिया है। इंडस्ट्री में संजय दत्त के पास दोस्तों की कमी नहीं है, और इसी झलक उस वक्त भी देखने मिली थी जब एक्टर को 1993 में जेल की सजा सुनाई गई थी।
साल 1993 में संजय दत्त को बंबई बम ब्लास्ट केस में आरोपी मानकर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इतना ही नहीं, उन पर आतंकवादी होेने का तमगा लगा था। उस जमाने की कुछ तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हैं, जहां देख सकते हैं कि कैसे संजय दत्त के सपोर्ट में पूरा बॉलीवुड सड़क पर उतर आया था।
पूरे बॉलीवुड ने दिखाया था सपोर्ट
शाहरूख खान, सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, श्रीदेवी, दिव्या भारती, अनुपम खेर, सैफ अली खान, साजिद नाडियाडवाला, अमरीश पुरी, सुभाष घई सहित हर छोटा बड़ा एक्टर इस विरोध का हिस्सा बना था।
तस्वीर में देखते हैं कि हर किसी ने संजय दत्त की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए एक बैनर पकड़ रखा है.. जिस पर उनका नाम संजू लिखा हुआ है। और साथ ही लिखा था - हम तुम्हारे साथ हैं।
संजय दत्त को सुनाई गई थी 5 साल की सजा
बता दें, संजय दत्त को 12 मार्च 1993 के मुंबई में सिलसिलेवार 13 बम विस्फोट के मामले में अवैध हथियार रखने के लिए पांच साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी। उन्हें पहली बार 1993 में गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान, संजय दत्त 18 महीने की सजा काट चुके थे। इसके बाद मई 2013 में अपनी बाकी बची 42 महीने की सजा काटने के लिए उन्हें जेल भेजा गया। सजा के दौरान संजय दत्त कई बार पैरोल पर बाहर भी आए। इसके चलते विवाद भी हुए।
नाना पाटेकर ने कभी नहीं किया संजय दत्त के साथ काम
एक ओर जहां पूरा बॉलीवुड संजय दत्त की सपोर्ट में था, इस समर्थन के बीच एक ऐसा शख्स था जिसने संजय दत्त को कभी माफ नहीं किया और उनके साथ कभी काम ना करने की कसम खाई। वो इंसान थे नाना पाटेकर।
1993 बम ब्लास्ट में नाना पाटेकर ने अपने भाई को खो दिया था। नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में साफ कहा - "मैंने संजय दत्त के साथ ना ही कोई फिल्म की है और ना ही कभी कोई फिल्म करूंगा। मेरी पत्नी भी उस हादसे का शिकार होती अगर उसने दूसरी बस नहीं पकड़ी होती।"
हालांकि नाना पाटेकर ने इस हादसे के लिए संजय दत्त को दोषी नहीं माना था। उनका कहना था, मैं ये नहीं कह रहा हूं कि इस हादसे में संजय दत्त का हाथ है लेकिन फिर भी ये फैसला उन लोगों के लिए है जिन्होंने इस हादसे में अपनी जान गंवा दी थी। मैं संजय दत्त को माफ नहीं कर सकता।


Click it and Unblock the Notifications













