'रोना तो हमे चाहिए, तू इंडस्ट्री में आ गया है..' जब शाहरुख खान ने 'धुरंधर' एक्टर रणवीर सिंह कही थी ये बात
Shahrukh Khan Praising Ranveer Singh: धुरंधर 2 की सफलता ने लोगों को तो हैरान कर ही दिया है लेकिन साथ में सुपरस्टार्स भी चौंक गए हैं। किसी ने सोचा नहीं होगा कि रणवीर सिंह आदित्य धर के साथ मिलकर ऐसा धमाका करेंगे।

पहले संजय लीला भंसाली के साथ अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके रणवीर सिंह अब कमाल कर रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान ने एक बाद रणवीर सिंह के डेब्यू के दौरान क्या था?
शाहरुख खान ने चिंता जाहिर की थी रणवीर सिंह के आने के बाद उनका इस इंड्स्ट्री में क्या होगा। अब धुरंधर 2 की सफलता के बाद उनका ये बयान आग की तरह वायरल हो रहा है।
Shahrukh Khan on Ranveer Singh: रणवीर सिंह को लेकर क्या बोले थे शाहरुख खान?
शाहरुख खान ने रणवीर सिंह से ये बात तब कही थी जब रणवीर ने अपनी फिल्म बैंड बाजा बारात से डेब्यू किया था। रणवीर सिंह को इस दौरान अपनी पहली फिल्म के लिए अवॉर्ड मिला था और वो रोते हुए अपनी स्पीच दे रहे थे। जैसे ही सब खत्म करके रणवीर सिंह स्टेज से नीचे जाने वाले होते हैं तो शाहरुख खान उनको अपने पास बुलाते हैं।
वो रणवीर सिंह से कहके हैं, "तू क्यों रो रहा है, रोना तो हमें चाहिए। हमारा क्या होगा, तू इंडस्ट्री में आ जाएगा।" इसके बाद लोग काफी हंसे थे। दरअसल शाहरुख खान ने ये पूरी बात मजाक में कही थी लेकिन किसी को क्या पता था कि वही एक्टर आज बड़े बड़े सितारों का रिकॉर्ड तोड़ेगा और कमाई के नए रिकॉर्ड्स बनाएगा।
Dhurandhar 2 Box Office Collection: धुरंधर 2 ने कर ली इतनी कमाई
सोशल मीडिया पर धुरंधर 2 की तारीफें हो रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग दी थी। अब तक फिल्म ने कुल 1000 करोड़ का कलेक्शन पूरी दुनिया में कर लिया है। इंडिया में ये फिल्म 700 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है। ऐसा कहा जा रहा है कि इंडिया में भी ये फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा काफी जल्दी छुएगी।


Click it and Unblock the Notifications















