..................... When Shah Rukh Khan revealed that Shoiab Malik will get married to pakistani girls in front of Sania Mirza - Hindi Filmibeat

शादी के कुछ दिन बाद ही शोएब ने दिखा दिए थे अपने रंग, प्यार में पागल सानिया समझ ना पाई, शाहरुख ने खोली थी पोल

shoiab Sania

Shoaib Malik Sania Mirza Video: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से अलग हो चुके पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी कर ली है। इस जोड़े ने 20 जनवरी को अपने निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर सभी को चौंका दिया था। इसी बीच अब बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह सानिया और शोएब के साथ नजर आ रहे हैं।

इस वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख खान ने सानिया से पूछा कि उन्होंने शोएब में ऐसा क्या देखा जिसके चलते उन्होंने उनसे शादी की। शाहरुख के सवाल का जवाब देते हुए सानिया ने कहा, 'मैंने तो बहुत कुछ देखा है इनमें, वह बहुत शर्मीले हैं। वो शाहरुख से कहती हैं आपको ही इन्हें बात करना सिखाना होगा।'

सानिया के बाद शाहरुख ने शोएब मलिक से भी यही सवाल पूछा कि उन्हें सानिया में ऐसा क्या पसंद आया जो उन्हें सानिया से प्यार हो गया? इस पर शोएब मलिक ने कहा था कि उनके पास इस बारे में सोचने का समय था, उससे पहले ही उन्होंने शादी कर ली। शोएब के जवाब के बाद शाहरुख ने मजाक करते हुए कहा, 'अभी आप भारत में हैं तो गलती से भी गड़बड़ मत करना।'

इसी वीडियो में यह शाहरुख खान यह भी कहते हुए नजर आए थे कि शोएब ने उनसे बताया कि जब मैं सवाल तुमसे पूछूंगा कि वहां की लड़कियों को तुमने क्या कहा। तो इसने कहा कि कोई बात नहीं यार, इंतजार करो तुमसे भी कर लूंगा। ये सुनकर सानिया मिर्जा हैरान रह जाती हैं। शाहरुख कहते हैं, इसने सच में मुझसे यह बात कही थी।

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के अलग होने के बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि सानिया और शोएब ने 2010 में हैदराबाद में पारंपरिक मुस्लिम समारोह में शादी की थी। बाद में इस कपल ने पाकिस्तान के सियालकोट में वलीमा फंक्शन रखा था। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बेटे इजहान का जन्म 2018 में हुआ था। उनके अलग होने की अफवाहें पहली बार 2022 में सामने आईं।

सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से 'खुला' लिया था। इसके बाद ही उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की। जानकारी के मुताबिक, शोएब और सना एक-दूसरे को 2022 से जानते हैं। क्रिकेटर ने 2022 में उनके साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी पोस्ट की थी और इसी साल शोएब और सानिया के रिश्ते में दरार की अफवाह उड़ने लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X