जब शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा संग अफेयर पर तोड़ दी थी चुप्पी, कही थी ऐसी बात कि...

Shah Rukh Khan, Priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने जब से निक जोनस के साथ में शादी की है तभी से वह काफी चर्चा में आ गई है। इतना ही नहीं अब तो वह बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपना जलवा दिखा रही है।

इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म 'लव अगेन' को लेकर भी काफी सुर्खियों में है। इतना ही नहीं वह फिल्म के प्रमोशन में भी काफी बिजी है। लेकिन इसी बीच प्रियंका चोपड़ा के को-स्टार रह चुके शाहरुख खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस भी काफी हैरान हो रहे हैं। दरअसल यह एक पुराना वीडियो है जिसमें उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और अपने रिश्ते पर रिएक्शन देते हुए एक्ट्रेस से माफी मांगी है।

शाहरुख खान ने प्रियंका से मांगी माफी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि यूट्यूब पर एक चैनल को शाहरुख खान ने इंटरव्यू दिया था। जिसमें वह कैटरीना कैफ के साथ देखे जा सकते हैं। बता दें कि यह इंटरव्यू 'जब तक है जान' फिल्म के प्रमोशन के दौरान का है। इस वीडियो में एंकर प्रियंका चोपड़ा के साथ में लिंकअप रूमर्स के बारे में पूछती है। जिस पर शाहरुख खान भी काफी जबरदस्त जवाब देते हैं और कहते हैं कि "मुझे यह बहुत ही ज्यादा खराब लगता है कि मेरे साथ एक लड़की काम करती थी। लेकिन अब उस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। ये उसकी बेइज्जती हो रही है और मैं इस बात के लिए उनसे माफी मांगना चाहता हूं।"

शाहरुख खान ने प्रियंका को बताया मैच्योर

शाहरुख खान ने इसी इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि "वह मेरी बहुत ही अच्छी दोस्त है और मेरे बहुत करीब है। मैं ऐसी अफवाहों पर रिएक्शन देने से हमेशा पीछे हटता हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसी छोटी सोच से रिश्ते खराब हो जाते हैं। एक छोटी सी लड़की है जिसने मिस वर्ल्ड क्राउनिंग में मेरे साथ सफर शुरू किया। हम दोनों ने स्क्रीन भी साथ में शेयर की है और काफी अच्छी दोस्ती भी रही है। इस तरह से दोस्ती भी खराब हो जाती है और मेरे साथ उसकी दोस्ती पर इस वजह से कोई भी फर्क नहीं पड़ा। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रियंका काफी मैच्योर है और वह सब कुछ हैंडल कर लेती है।"

More from Filmibeat

Read more about: shah rukh khan priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X