शबाना आज़मी के साथ सेट पर हुई गंदी हरकत, नंगे पैर सेट से भाग गई एक्ट्रेस

शबाना आज़मी अपने समय की सबसे खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्री मानी जाती हैं। लेकिन कुछ वक्त पहले रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में उन्होंने धर्मेंद्र के साथ में लिपलॉक सीन किया।इसके बाद में वह सुर्खियों में आ गई और उन्होंने दर्शकों का दिल भी जीत लिया। बता दे की साल 1977 में रिलीज हुई एक फिल्म में उनके साथ में कुछ ऐसा हुआ कि वह एक्टिंग छोड़ने का मन बना चुकी थी। आज हम आपको इसी किस्से के बारे में बताने वाले हैं।
शबाना आज़मी एक्टिंग छोड़ने का बना चुकी थी मन
शबाना आज़मी फिल्म परवरिश की शूटिंग करने में व्यस्त थी और सेट पर काफी लोग भी थे। कुछ उनके जूनियर भी सेट पर मौजूद थे लेकिन उनके साथ में कुछ ऐसा हुआ की एक्ट्रेस को बहुत ही बुरा लग गया। दरअसल यह बात उनको इतनी ज्यादा बुरी लग गई कि जैसे तैसे वहां से वह नंगे पांव भागने लग गई थी। उनको समझ नहीं आया कि यह सब कैसे हुआ। लेकिन इन सब में उनकी कोई भी गलती नहीं थी। बता दे कि इस पूरे किस के बाद में फिल्म के डायरेक्टर मनमोहन देसाई ने एक्ट्रेस को काफी समझाया और बाद में एक्ट्रेस से माफी भी मांगी।
शबाना आजमी ने साझा किया पुराना किस्सा
शबाना आज़मी बीते दिनों धर्मेंद्र के साथ में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में नजर आई। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में इस राज का खुलासा किया। उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि "मैने कोरियोग्राफर कमल मास्टर से उस फिल्म के समय गुजारिश की कि वह मुझे रिहर्सल करवा दे जिससे कि मैं अपना बेस्ट दे पाऊं। उन्होंने कह दिया की रिहर्सल की कोई भी जरूरत नहीं है आपको सिर्फ खड़े रहकर ताली बजनी है।"
सेट पर पहुंचते ही घबरा गई थी शबाना आज़मी
इसी पर आगे शबाना आजमी ने बताया कि "जब मैं सेट पर पहुंच गई तो मैंने यह देखा कि वहां तो डांस परफॉर्मेंस करना है। उस समय में बहुत ज्यादा डर गई थी कि नीतू सिंह पहले ही वहां पर खड़ी हो गई। मैं समझ नहीं पा रही थी कि कैसे डांस करना है और कैसे खड़े होना है क्योंकि नीतू सिंह पहले से ही दो रिहर्सल करके आ चुकी थी। लेकिन मैं इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी।"
शबाना आज़मी की हुई बेइज्जती तो नंगे पैर सेट सब से चली गई
शबाना आजमी ने इसी इंटरव्यू के आगे बताया कि "मैं काफी नर्वस हो गई थी कुछ समझ नहीं आया कि मैं क्या करूं तो मैं कोरियोग्राफर कमल जी से कहा कि थोड़ी परेशानी है क्या इसमें कुछ बदलाव हो जाएगा। उन्होंने तुरंत मेरी तरफ देखकर कहा कि चलो ठीक है, लाइट बंद कर दो, शबाना आज़मी जी अब कमल मास्टर को सिखाएंगी की डांस कैसे होता है। उस समय वहां पर बहुत सारे जूनियर आर्टिस्ट थे और मैं बहुत ही ज्यादा को फुल करने लगी थी कि मेरा इतना अपमान किया जा रहा है और मैं नंगे पैर सेट से ही चली गई।"
फिल्म के डायरेक्टर ने मांगी एक्ट्रेस से माफी
शबाना आज़मी आगे बताती है कि "उस समय मैं बहुत ही ज्यादा गुस्से में आ गई थी कि मैं मन बना लिया था कि अब फिल्मों में काम नहीं करना है। हालांकि बाद में फिल्म के डायरेक्टर मनमोहन देसाई मेरे पास में आते हैं और मुझे गले से लगाते हुए समझाते हैं। इसके बाद उन्होंने मुझसे माफी मांगी, प्रोड्यूसर ने भी काफी समझाया कि ऐसा सब नहीं सोचते हैं और उन सब की बातें सुनकर मुझे काफी हिम्मत मिली। इसके बाद मैने काम पर वापसी की और फिल्म को पूरा किया।


Click it and Unblock the Notifications