करीना कहती हैं मैं तंदूरी मुर्गी हूं, मुझे शराब से गटक जाओ - दबंग 2 के अश्लील गाने पर भड़कीं थीं शबाना आज़मी
सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म दबंग 2 ने हाल ही में रिलीज़ के आठ साल पूरे किए हैं। कुछ सालों पहले, फिल्म का मशहूर गाना फेविकोल से बहुत विवादों में था। और इस गाने पर सबका ध्यान खींचा था शबाना आज़मी ने। शबाना आज़मी ने इस अश्लील गाने के लिए करीना से लेकर गाने पर थिरकने वालों को और ऐसे लीचड़ बोल लिखने वालों को एक साथ आड़े हाथों लिया था।
शबाना आज़मी ने बिना किसी लाग लपेट के एक इंटरव्यू में कहा था - एक टॉप बॉलीवुड अभिनेत्री एक गाने में कहती हुई दिखती हैं - मैं तो तंदूरी मुर्गी हूं यार, गटका ले सैंया एल्कोहॉल से। ये हंसने की बात नहीं है। बल्कि बड़ा गंभीर विषय है।

शबाना आज़मी ने ऐसे गानों को बढ़ावा देने वाले बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स से सवाल किया था कि जब एक छह साल का बच्चा आप के ये गाने सुनकर बिना उसे समझे गा रहा है तो क्या आपकी जवाबदेही बनती है? क्या आपकी एक ज़िम्मेदार समाज के प्रति कोई भी कमिटमेंट नहीं है?
शबाना आज़मी का कहना था कि ऐसे गानों को करोड़ों छोटे छोटे बच्चे देख रहे हैं और उस पर नाच रहे हैं। क्या इसके लिए वाकई हम ज़िम्मेदार नहीं हैं? शबाना आज़मी के इस गुस्से के बाद बॉलीवुड में Sexist गानों पर एक डिबेट छिड़ा और आमिर खान तक ने खंभे जैसी खड़ी है गानों के लिए माफी मांगी।
वहीं कैटरीना कैफ ने भी स्टैंड लेते हुए कहा कि अब वो आईटम सॉन्ग नहीं करना चाहती हैं। वैसे बॉलीवुड में ऐसे कई बेहूदे गाने हैं जिनके बोल किसी को भी शर्मसार करने के लिए काफी हैं -


Click it and Unblock the Notifications












