जब इन दो दिग्गज अभिनेताओं की तस्वीर को देख Shabana Azmi ने उड़ाया मज़ाक़, बताया- 'बदशक्ल'

Naseeruddin Shah, Shabana Azmi

नसीरुद्दीन शाह को बॉलीवुड इंडस्ट्री का दिग्गज अभिनेता कहा जाता है और परदे पर उनकी बेहतरीन अदाकारी के चलते भी लोगों ने काफी पसंद करते हैं। लेकिन एक ऐसा समय भी था जब एक एक्ट्रेस ने नसरुद्दीन शाह और ओमपुरी की तस्वीर को देखकर उनकी बेइज्जती कर डाली थी। तो चलिए जानते हैं क्या है यह दिलचस्प किस्सा...

नसरुद्दीन शाह अपनी एक्टिंग के चलते काफी पसंद किए जाते हैं। उन्होंने नेशनल स्कूल आफ ड्रामा से ट्रेनिंग ली। यहीं पर उनकेसाथ में ओमपुरी भी थे और उनके खास दोस्त थे। लेकिन दोनों एक बार अनुपम खेर के शो पर पहुंचे और एक इंटरेस्टिंग किस्सा सुनाया। यहां तक कि अनुपम खेर ने उनके पहुंचने पर नसरुद्दीन शाह के पर भी छू लिए थे।

इसी दौरान अनुपम खेर ने ओम पुरी की तारीफ करते हुए कहा कि आप बहुत अच्छे लग रहे हो। इतना ही नहीं एक्टर ने नसरुद्दीन शाह और ओमपुरी को एक फ्रेम में दिखाकर खजाना बता दिया। बच्चों के दौरान ही नसरुद्दीन शाह और ओमपुरी ने नेशनल स्कूल आफ ड्रामा के दोनों को याद करते हुए कई दिलचस्प किस्से सुनाए।

शो के दौरान अनुपम खेर ने नसरुद्दीन शाह से सवाल किया कि क्या उन्हें लुक्स को लेकर कभी भी कॉम्प्लेक्स हुआ है? जिस पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि "बिल्कुल, लेकिन उस समय शत्रुघ्न सिन्हा और अमिताभ बच्चन जैसे लोग आ गए थे और इसीलिए हमारा हौसला बढ़ गया था।" इस पर नसरुद्दीन शाह को एक घटना याद आई और उन्होंने कहा कि मेरी और ओमपुरी की एक तस्वीर है जिस पर शबाना आजमी ने कमेंट किया था।

नसरुद्दीन शाह ने बताया कि ओम पुरी और उनकी तस्वीर को देखकर शबाना आजमी ने कहा था कि "दो इतने बदशक्ल लोग कैसे एक्टर बनने की ज़ुर्रत कर सकते हैं। तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई।" इस बात को सुनकर अनुपम खेर हंसने लग जाते हैं। अनुपम खेर ने इस पर बोला कि "भले ही खूबसूरती नहीं थी लेकिन आप लोगों ने अपने क्राफ्ट पर ध्यान दिया।"

इसी दौरान ओमपुरी ने यह भी बताया कि उन्हें इंग्लिश बोलने में परेशानी होती थी। नेशनल स्कूल का ड्रामा को छोड़कर वह इसी के चलते जाना चाहते थे। लेकिन बाद में उनके टीचर ने उन्हें कहा कि अंग्रेजी अखबार पढ़ा करो और दोस्तों से इंग्लिश में बात किया करो। इसके बावजूद ओमपुरी ने कई इंग्लिश फिल्मों में काम किया। नसरुद्दीन शाह ने बताया कि "मुझे इस बात पर ओमपुरी से काफी ज्यादा जलन होती है।"

Read more about: naseeruddin shah shabana azmi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X