बचपन में सारा अली खान को देख लोगों को लगा भिखारी की बच्ची है, फेंकने लगे पैसे, पढ़िए मज़ेदार किस्सा
सारा अली खान उन चंद एक्टर्स में से हैं जिनका बचपन शैतानियों से भरा पड़ा है। उन्होंने ऐसा ही एक किस्सा एक इंटरव्यू में साझा किया। सारा का ये इंटरव्यू अचानक से ही वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में सारा बताती दिखीं कि कैसे सड़क चलते लोगों ने उन्हें भिखारी समझ लिया।
सारा ने बताया हमारे मम्मी पापा, शॉपिंग के लिए एक दुकान के अंदर गए और हमें (मुझे और इब्राहिम को) दुकान के बाहर, हमारे हाउस हेल्प के साथ छोड़ दिया। पता नहीं सारा को क्या सूझा वो वहीं नाचने लगीं।

सारा को नाचता देख, लोग उन्हें पैसे देने लगे। सारा को लगा कि वो कुछ अच्छा ही कर रही हैं जो लोग उन्हें पैसे दे रहे हैं। जब सैफ अली खान और अमृता सिंह, शॉपिंग कर बाहर आए तो उनके हाउस हेल्प ने बताया कि दीदी लोगों को इतनी क्यूट लग रही हैं कि उनका डांस देखकर पैसे दे रहे हैं।
इसके बाद अमृता ने बताया कि लोग सारा को क्यूट समझकर नहीं, उन्हें भिखारी के बच्चे समझ कर पैसे दे रहे हैं। गौरतलब है कि अमृता सिंह और सारा अली खान की ट्यूनिंग शानदार है। लोग सारा को अमृता की कार्बन कॉपी भी कह देते हैं। पढ़िए उनकी बारे में कुछ और दिलचस्प बातें


Click it and Unblock the Notifications
