..................... When Sara Ali Khan introduced her friends to her stepmother Kareena Kapoor Khan - Hindi Filmibeat

सारा अली खान ने करीना से दोस्तों की करवाई थी मुलाक़ात, बोलीं- मैं खुद हैरान थी कि वो मेरे पापा की पत्नी हैं

Sara Ali Khan Kareena Kapoor

Sara Ali Khan Fan Of Kareena Kapoor: सारा अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि आज के वक्त में वह अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एक्टिंग को लेकर भी चर्चा का विषय बनी नजर आती है। सारा अली खान अपनी सौतेली मां करीना कपूर के बचपन से ही फैन रही हैं। एक्ट्रेस ने खुद खुलासा किया है कि करीना कपूर की वजह से उन्होंने कई बार 'कभी खुशी कभी गम' फिल्म देखी हुई है।

सारा अली खान ने इस पर बात करते हुए कहा कि "पू मेरे लिए क्या है मुझे नहीं पता कि मैं आपको कैसे एक्सप्लेन करुं। मैं मनीष मल्होत्रा के पीछे पड़ चुकी थी और एक बार में उन्हें अवार्ड फंक्शन में मिली। मैंने अपनी मां से कहा कि आप प्लीज मनीष सर से बात करो। फिल्म में कह दो ना यू आर माय सोनिया गाने में करीना कपूर ने रेड लेदर पैंट पहना हुआ था। आप कुछ भी करो और मुझे वह पैंट दिला दो मां।"

एबीपी न्यूज़ के साथ बातचीत के दौरान सारा अली खान ने बताया कि "मुझे वो पैंट मिली, मैं नाची और उसके वीडियोस भी होंगे। मेरे पापा और करीना कपूर की शादी को कई साल हो चुके हैं और इसके बावजूद मुझे हैरानी होती है कि मैं उन्हें पर्सनली जानती हूं। मेरे कॉलेज के दो दोस्त थे और उन्हें मैं अपने पापा के घर लेकर गई। लेकिन जब मैं अपने दोस्तों को उनसे परिचय करवा रही थी कि यह मेरी पापा की पत्नी है तो मैं खुद भी हैरान हो गई थी।"

सारा अली खान ने इस पर आगे बात करते हुए यह भी बताया कि "कुछ लोग तो हंसी मजाक किया करते थे कि तुमने ही यह विश मांगी होगी कि तुम किसी तरह के से करीना की रिलेटिव बन जाओ। क्योंकि तुम खुद पैदाइशी इतनी बड़ी फैन हो। हम बहुत ही फ्रेंडली बात करते हैं। ना तो उन्हें मेरी मां बनने में दिलचस्पी है और ना मैं दूसरी मां खोज रही हूं। ना ही मेरे पिता ने इसको लेकर प्रेशर किया। मेरी मां भी अपने में कंफर्टेबल है। इसीलिए यह रिश्ते निभाना बहुत आसान हो जाता है।"

Read more about: sara ali khan kareena kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X