जब सारा अली खान ने कॉलेज के दोस्तों से सौतेली मां करीना का करवाया था इंट्रो, बोलीं- मैं खुद शॉक्ड थी

सारा अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री बन चुकी है और आपको बता दें कि वह अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा का विषय बनी रहती है। सारा अली खान पटौदी खानदान की शहजादी हैं और आपको बता दें कि वह अपनी एक्टिंग के चलते आज के वक्त में दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं।
सारा अली खान, सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी है। हर किसी को पता है कि सैफ अली खान ने दूसरी शादी करीना कपूर से रचाई थी। लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि सारा अली खान बचपन से ही करीना कपूर की बहुत बड़ी फैन है। करीना कपूर की वजह से ही सारा अली खान ने कई बार कभी खुशी कभी गम फिल्म देखी है।
इस बात का खुलासा खुद सारा अली खान ने किया था और उन्होंने बताया था कि पू का किरदार उनके लिए क्या है वह इसे एक्सप्लेन नहीं कर सकती हैं। सारा अली खान ने इस पर बात करते हुए कहा था कि मैं मनीष मल्होत्रा के पीछे पड़ गई थी। एक बार उन्हें एक अवॉर्ड फंक्शन में मैं मिलने गई और यहां पर मेरी मां भी थी। तो मैंने अपनी मां से कहा कि आप प्लीज मनीष मल्होत्रा सर से बात करो।
सारा अली खान ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि मैं अपनी मां को कहा कि मनीष मल्होत्रा सर से कह दो कि कभी खुशी कभी घम फिल्म में कह दो ना यू आर माय सोनिया गाने में करीना ने जो रेड कलर की लेदर पेंट पहनी थी वो मुझे दिला दो। इंटरव्यू के दौरान सारा अली खान ने बताया कि वह पेंट उन्हें मिली थी और उन्होंने पहनी भी थी। जिसे पहन कर वह नाची और उसके वीडियो भी बनाए।
सारा अली खान ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि मेरे पापा और करीना कपूर की शादी हो चुकी है। दोनों को इतने साल हो चुके हैं और इसके बावजूद भी मुझे इस बात को सुनकर हैरानी होती है कि मैं उन्हें पर्सनली जानती हूं। मेरे कॉलेज के दो दोस्त थे और मैं उन्हें पापा के घर लेकर गई। मैंने उन्हें करीना कपूर से परिचय करवाया और बताया कि यह मेरे पापा की पत्नी है तो मैं खुद भी काफी हैरान हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications



