..................... When Sanjay Dutt was told by the court that he was not a terrorist, he remembered his father - Hindi Filmibeat

जब कोर्ट में जज की बात सुन छलक पड़े थे संजय दत्त के आंसू, बोले- अगर आज डैड होते तो...

Sanjay dutt

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त बेहतरीन कलाकारों में से एक माने जाते हैं. लेकिन आपको बता दें कि उनका विवादों से गहरा नाता है और वह निजी जिंदगी के चलती भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं. लेकिन आज हम आपको संजय दत्त के जीवन से जुड़ा हुआ एक किस्सा बताने वाले हैं जिसको सुनकर आप भी काफी इमोशनल हो जाएंगे.

4 दशकों तक संजय दत्त ने किया फिल्मी दुनिया पर राज

जानकारी के लिए आपको बता दें कि संजय दत्त तकरीबन 4 दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और दर्शकों के दिलों पर भी राज कर रहे हैं. जब जेल से सजा पूरी करके लौट के बाद एक बार फिर से संजय दत्त ने अपने करियर और फैमिली पर ध्यान देना शुरू किया. पूरी तरीके से तो नहीं लेकिन काफी हद तक उन्होंने अपना स्टारडम प्राप्त कर लिया था. लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब कोर्ट में जज की बात सुनकर संजय दत्त के आंसू छलक पड़े.

एक्टर को लग गई थी ड्रग्स की लत

दरअसल आपको बता दें कि साल 1981 में फिल्म 'रॉकी' से संजय दत्त ने अपने करियर की शुरुआत की. संजय दत्त को फिल्मों में अच्छी खासी सफलता हासिल होने लगी और एक के बाद एक बड़ी फिल्मों के ऑफर आने लगे. उनका करियर पटरी पर आ चुका था. इसी बीच संजय दत्त ने नशे की लत में सब कुछ खो दिया. ड्रग्स की लत के कारण उनके हाथ से कई सारी बड़ी फिल्में निकल गई.

संजय नशे में रहते थे पूरी तरह चूर

दूसरी तरफ संजय दत्त की मां नरगिस के लंबी बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया. इसके बाद संजय दत्त और ज्यादा नशे में डूबने लगे और आम जिंदगी से दूर होकर हर वक्त नशे में चूर रहते थे. एक इंटरव्यू के वक्त संजय दत्त ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह नशा करने के बाद दो से तीन दिन तक सोते रहते थे. जब उठते थे तो जोरदार भूख लगती थी और जब वह अपने हाउस हेल्प से खाना मांगते थे तो पता चलता था कि वह 2 दिन बाद जाग रहे हैं. उनके नाक और मुंह से खून तक आने लग जाता था.

एक्टर पर लगा था अवैध हथियार रखने का आरोप

नशे की लत की वजह से अमेरिका में इलाज से छुटकारा मिला लेकिन इसी बीच संजय दत्त अवैध हथियार रखने के मामले में जेल में पहुंच गए. अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन के आरोप लगने लगे और कोर्ट में परिवार की इज्जत की धज्जियां उड़ गई. इतना ही नहीं संजय दत्त ने लंबी कानूनी लड़ाई के बाद में अपने ऊपर लगे हुए आतंकी वाले आप खत्म कर डाले.

जज की बात सुन फूट-फूटकर रोने लगे थे संजय दत्त

जेल से बाहर आने के बाद में एक्टर ने अपने बुरे दिनों को याद किया और बताया था कि कोर्ट में वह जब जज की बात सुनकर रोने लग गए थे. संजय दत्त ने जिक्र किया था कि "कोर्ट में फैसला सुनाते समय जब जज ने मुझसे कहा था कि संजय दत्त तुम आतंकी नहीं हो. मैं इस बात को सुनकर फूट कर रोने लग गया था. मैंने सोचा था कि काश आज मेरे पिता यहां पर होते और इस बात को सुन पाते."

संजय दत्त का फिल्मी करियर

अगर हम संजय दत्त के फिल्मी करियर की बात करते हैं तो आपको बता दें कि द गुड महाराज, वेलकम 3 और आप जैसी फिल्मों में वह दिखाई देने वाले हैं. इसी के साथ-साथ वह कन्नड़ फिल्म द डेविल में भी नजर आएंगे. इतना ही नहीं तेलुगू सिनेमा में डबल आईस्मार्ट फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं.

Read more about: sanjay dutt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X