जब भरी महफ़िल में इस हसीना के पीछे चाकू लेकर दौड़ पड़े संजय दत्त, नाराज़ पिता सुनील दत्त ने लिया था बड़ा फैसला

Sanjay Dutt And Padmini Kolhapure Incident: संजय दत्त बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिक्कत अभिनेता है और आपको बता दे कि वह फिल्मी बैकग्राउंड से ही आते हैं। हालांकि इसके बावजूद भी उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। संजय दत्त अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा विवादों को लेकर सुर्खियों में रहे। आज हम आपको संजय दत्त से जुड़ा हुआ एक ऐसा ही किस्सा बताने वाले हैं, जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे।
दरअसल एक बार संजय दत्त भरी महफिल में अपनी ही को-स्टार के पीछे चाकू लेकर दौड़ पड़े थे। ये अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि पद्मिनी कोल्हापुरे थी। बता दे की हुआ कुछ ऐसा था की फिल्म 'विधाता' की लॉन्च पार्टी के दौरान मूवी की पूरी कास्ट के अलावा बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों को भी इस पार्टी में बुलाया गया था। हालांकि पार्टी में संजय दत्त काफी लेट पहुंचे थे।
संजय दत्त का हर कोई इंतजार कर रहा था। लेकिन जब एक्टर पार्टी में पहुंचे तो हर कोई उन्हें देखकर हैरान हो गया। दरअसल संजय दत्त पार्टी में शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे थे। इसी दौरान एक्टर के हाथ में कहीं से चाकू आ गया और वह पद्मिनी के पास हाथों में चाकू लिए पहुंच गए। एक्ट्रेस पद्मिनी भी उनके हाथ में चाकू देख कर घबरा गई और भागने लगी।
हालांकि संजय दत्त को यह समझ नहीं आ रहा था कि आखिरकार पद्मिनी भाग क्यों रही है और इसी के चलते वह भी एक्ट्रेस के पीछे-पीछे भागने लगे। जिसके चलते पार्टी में अफरा तफरी मच गई। जब संजय दत्त के पिता सुनील दत्त को इस बारे में खबर लगी तो वह काफी नाराज हुए। उन्होंने संजय दत्त की नशे की आदत छुड़वाने के लिए उनको रिहैब सेंटर भेज दिया।


Click it and Unblock the Notifications











