जब संजय दत्त ने सलमान खान को कहा था घमंडी, क्यों टूटी थी सालों पुरानी दोस्ती

When Sanjay Dutt- Salman Khan friendship broke: बॉलीवुड के कुछ सितारों की दोस्ती के चर्चे खूब रहे हैं। शाहरुख खान और करण जौहर की दोस्ती हो, शाहरुख- सलमान की या सलमान खान और संजय दत्त की। लेकिन समय समय पर इनकी दोस्ती में उतार- चढ़ाव भी दिखता रहा है। जैसे एक समय आया था जब सलमान खान- संजय दत्त की सालों पुरानी दोस्ती भी टूट गई थी।
दोनों का साथ ऐसा कि कोई चाह कर भी नहीं तोड़ सकता था। यही कारण था कि जब संजय दत्त की जेल की सज़ा खत्म हुई तो सबको लगा कि भाई ज़ोरदार पार्टी देंगे। हर तरफ केवल सलमान के चर्चे थे। लेकिन सलमान पार्टी तो क्या, संजय दत्त को लेने भी नहीं पहुंचे। लेना तो दूर, संजय दत्त से मिलने उनके घर लगभग हर कोई पहुंचा सिवाय सलमान खान के।
संजय दत्त ने सलमान खान को कहा था घमंडी
जेल से निकलने के बाद और संजू के प्रमोशन के दौरान, संजय दत्त से एक इंटरव्यू में होस्ट ने पूछा सलमान खान के लिए एक शब्द बताइए। और संजय दत्त का जवाब था - घमंडी.. यानि कि Arrogant.
संजू के समय से शुरु थी कोल्ड वॉर
सलमान और संजय दत्त के बीच की नाराज़गी रणबीर कपूर को लेकर भी थी। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का इतिहास तो सबको पता ही है। वहीं कैटरीना कैफ और सलमान खान के रिश्ते को भी सब जानते हैं। तो बस जैसे ही रणबीर कपूर संजू के लिए कास्ट हुए, माना जाता है कि सलमान और संजय के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गई।
संजय दत्त को नहीं मिल रहा था काम
दोनों के बीच एक और बड़ा माजरा था सलमान खान की मैनेजर रेशमा शेट्टी। दरअसल, सलमान ने संजय दत्त को सलाह दी थी कि रेशमा शेट्टी को अपना मैनेजर बनाए क्योंकि उन्हें काफी काम की ज़रूरत पड़ेगी पीआर से लेकर इमेज बिल्डिंग तक। संजय दत्त ने मान भी लिया। ये तब की बात है जब संजय दत्त पैरोल पर बाहर आए थे। इसके बाद संजय दत्त जेल से आ भी गए पर कोई प्रोजेक्ट उन्हें नहीं मिला। जब पता किया गया तो खबर लगी कि रेशमा हर जगह इतनी फीस मांग रही हैं कि लोग काम नहीं दे रहे। संजय दत्त ने तुरंत उसे नौकरी से निकाल दिया। जिस पर सलमान खफा हो गए।


Click it and Unblock the Notifications

