जब संजय दत्त को पापा की जगह अंकल बुलाने लग गई थी बेटी त्रिशाला, गुस्से में एक्टर हुए थे आग बबूला और फिर...

Sanjay Dutt, Richa Sharma

Sanjay Dutt Daughter Trishala Dutt: संजय दत्त को बॉलीवुड का बेड बॉय कहा जाता है और आपको बता दें कि वह अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे। आज भी उनकी प्रेम कहानी बॉलीवुड गलियारों में सुनने को मिल जाती हैं। आज हम आपको संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा और उनकी बेटी त्रिशाला से जुड़ा हुआ एक किस्सा बताने वाले हैं। यह तब का किस्सा है जब संजय दत्त की पत्नी अपना इलाज बीच में ही बंद करवा कर भारत लौट आई थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि संजय दत्त की पत्नी ऋचा शर्मा को ब्रेन ट्यूमर हो गया था और इसका इलाज करवाने के लिए वह अमेरिका में रहने लगी थी। इसी दौरान संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की नजदीकियां बढ़ने लगी। जब दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई तो ऋचा शर्मा सब कुछ छोड़कर अपनी बेटी त्रिशाला के साथ भारत वापस लौट आई थी।

कुछ खबरों के अनुसार आपको बता दें कि बीमार पत्नी ऋचा शर्मा को लेने के लिए संजय दत्त एयरपोर्ट भी नहीं पहुंचे थे। इतना ही नहीं जब वह अपनी बेटी त्रिशाला से मिलते हैं तो वह उन्हें पापा की जगह अंकल कहकर बुलाने लग गई थी। लेकिन संजय दत्त को खुद को पापा की जगह अंकल सुनना रास नहीं आया और ऋचा के साथ उनका काफी झगड़ा हुआ। संजय का कहना था कि ऋचा बेटी को गलत बात सीख रही है। लंबी बीमारी के चलते ऋचा शर्मा का साल 1996 में निधन हो गया।

More from Filmibeat

Read more about: sanjay dutt richa sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X