'मैं रोज सुबह इनकम टैक्स टीम का...', जब Samantha Ruth Prabhu ने 250 करोड़ की एलीमनी पर तोड़ी चुप्पी

Samantha Ruth Prabhu On 250 Crore Alimony

Samantha Ruth Prabhu On 250 Crore Alimony: सामंथा रुथ प्रभु साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक जाने-माने अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी एक्टिंग को लेकर भी काफी पसंद की जाती हैं। लेकिन साउथ के सुपरस्टार नागा चैतन्य के साथ में जब उनका रिश्ता टूटा तो वह काफी चर्चा में आ गई थी। दोनों ने 2017 में शादी किया 2021 में तलाक हो गया।

सामंथा रुथ प्रभु पर तलाक के बाद में कई सारे आरोप भी लगाए गए थे। इतना ही नहीं काफी सारे लोगों का कहना था की सामंथा रुथ प्रभु ने काफी मोटी एलीमनी भी ली है। खबरों के अनुसार यह भी कहा गया था कि एक्ट्रेस ने 200 से लेकर 250 करोड़ की एलीमनी ली है। हालांकि खुद एक्ट्रेस ने इस पर बात की थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु को करण जौहर के शो कॉफी विद करण में देखा गया था। यहां पर सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के बारे में भी बात की थी। इस दौरान करण जौहर ने सामंथा रुथ प्रभु से एलीमनी को लेकर बात की थी। तब खुद एक्ट्रेस ने इस पर खुलासा भी किया था।

सामंथा रुथ प्रभु ने करण जौहर के शो पर बताया था कि "मैंने तलाक में 250 करोड़ की एलीमनी ली थी। मैं रोज सुबह इनकम टैक्स की टीम का इंतजार करती थी कि वो आएं और फिर मैं उनको दिखाऊं कि ऐसा कुछ भी नहीं है।" जानकारी के लिए आपको बता दें की सामंथा रुथ प्रभु ने तलाक के 6 महीने पहले ही बच्चे की प्लानिंग भी की हुई थी। वह फिल्मों से ब्रेक लेकर अपनी फैमिली प्लानिंग करना चाहती थी।

हालांकि अब आपको बता दें कि नागा चैतन्य ने साउथ एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ में 8 अगस्त को सगाई कर ली थी। हालांकि 4 दिसंबर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में दोनों ने शादी कर ली। लेकिन सामंथा रुथ प्रभु अभी अपने करियर पर ध्यान दे रही है और उनका दूसरी शादी करने का कोई अभी प्लान नजर नहीं आ रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X