..................... When Salman Khan wanted his debut movie to flop, know what was the reason behind it। थ्रोबैक: अपनी डेब्यू फिल्म को फ्लॉप करवाना चाहते थे सलमान खान, जानें क्यों ऐसा चाहते थे 'भाईजान' - Hindi Filmibeat

आखिर क्यों सलमान खान अपनी पहली फिल्म को ही करवाना चाहते थे फ्लॉप, जानें वजह

when-salman-khan-wanted-his-debut-movie-to-flop-know-what-was-the-reason-behind-it

सलमान खान पिछले 3 दशकों से देशवासियों के दिलों पर राज कर रहे हैं। कहना गलत नहीं होगा कि, वो अपने करियर के शुरू होने के साथ ही बॉलीवुड के 'हिट मशीन' बने आज तक उनका जलवा बरकरार है। सलमान खान को उनकी पहली फिल्म गलती से या यूं कहें किस्मत से मिल गई थी। लेकिन, फिर भी सलमान खान चाहते थे कि उनकी डेब्यू फिल्म फ्लॉप हो जाए।

दरअसल, 'बीवी हो तो ऐसी' उनकी डेब्यू फिल्म है जिसका निर्देशन जेके बिहारी ने किया था। इस फिल्म में सलमान खान ने रेखा के देवर की भूमिका निभाई थी। जेके बिहारी ने जब रेखा के देवर की भूमिका के लिए ऑडिशन रखा तो वहां, कोई नहीं पहुंचा था इसलिए उन्होंने फैसला किया था कि जो सबसे पहले आएगा, वो उसे ही फिल्म के लिए कास्ट करेंगे और वही हुआ भी।

लेकिन, फिर भी सलमान खान चाहते थे कि उनकी फिल्म फ्लॉप कर जाए और इसका कारण ये था कि, वो फिल्म में अपनी एक्टिंग से खुश नहीं थे। इसलिए वो अपनी फिल्म को फ्लॉप करवाना चाहते थे। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उन्हें पहली ही फिल्म में नोटिस किया गया।

1988 में 'बीवी हो तो ऐसी' के बाद सलमान खान ने 'मैंने प्यार किया' में काम किया और ये फिल्म उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इसके बाद सलमान खान ने पीछे पलटकर नहीं देखा। उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी।

फिलहाल, सलमान खान के फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी का जान' और 'टाइगर 3' का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में उनके अपोजिट कैटरीना कैफ एक बार फिर नजर आएंगी। 'किसी का भाई किसी का जान' ईद 2023 पर रिलीज होगी तो वहीं, 'टाइगर 3' दिवाली 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X