शूट पर गुस्से से लाल-पीले हो जाते थे संजय लीला भंसाली; सलमान खान बोले; सूरज बड़जात्या से सीखो पेशेंस!

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को बॉलीवुड सिनेमा में एक लंबा सा हो गया है। इस दौरान उनके कई खट्टे-मीठे अनुभव भी रहे हैं।
हाल ही में उन्होंने संजय लीला भंसाली का एक किस्सा इंटरव्यू के दौरान बताया। वे सूरज बड़जात्या के साथ मिलकर इंटरव्यू दे रहे थे, इस दौरान उन्होंने बताया कि संजय लीला भंसाली सेट पर अक्सर अपना आपा खो देते हैं और वे गुस्से में लाल-पीले होकर चीज इधर-उधर फेंकने लगते हैं या फिर वे गुस्से में चिल्लाते हैं।
सलमान खान ने बताया कि एक बार ऐसा ही हुआ; उन्होंने संजय लीला भंसाली को सलाह दी कि सेट पर धैर्य यानी पेशेंस कैसे रखें; ये उन्हें फिल्ममेकर्स सूरज बड़जात्या से सीखना चाहिए।
एक-दूसरे की स्ट्रेंथ और वीकनेस को समझते हैं
इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, सूरज और मैं एक-दूसरे की स्ट्रेंथ और वीकनेस को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं। और रही बात संजय लीला भंसाली की तो उनका वीकनेस उनका टेंपरामेंट है। वे अक्सर काम के दौरान बेहद गुस्से में आ जाते हैं। ऐसे में एक बार उन्होंने संजय लीला भंसाली से बड़जात्या के साथ कुछ समय बिताने के लिए कहा था ताकि यह समझ सकें कि एक फिल्म निर्माता को काम के दौरान धैर्य कैसे रखना चाहिए।
सूरज बड़जात्या की खासियत
सलमान खान ने सूरज बड़जात्या की खासियत के बारे में बताते हुए कहा, वे एक्टर्स की परफॉर्मेंस एक्सीलेंट बनाने के लिए उसी तरह का माहौल चाहते हैं। वे अपने एक्टर्स की परफॉर्मेंस के लिए माहौल को बेहतर बनाते हैं। भले ही शिफ्ट लंबी खिंच रही हो, लाइट जा रही हो, उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। इसके बजाय, वह अपने एक्टर्स के साथ सहयोग करने पर काम करते हैं।
गौतम बुद्ध जैसा है धैर्य
सलमान खान ने कहा, फिल्ममेकर्स सूरज बड़जात्या का धैर्य गौतम बुद्ध के लेवल का है और वे कभी भी अपने एक्टर्स पर चिल्लाते नहीं हैं। सलमान ने कहा कि निर्देशक सूरज बड़जात्या समझते हैं कि यदि अभिनेता का मूड खराब है, तो वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगा। सलमान ने मुस्कराते हुए ये भी कहा, वे जानते हैं कि अगर अभिनेता सबसे खुश है, तो वो सबसे अच्छी परफॉर्मेंस देगा।
सेट पर जब चिल्लाए थे संजय लीला भंसाली
सलमान ने बताया, सेट पर एक बार संजय लीला भंसाली को चिल्लाते हुए देखा था। सलमान ने कहा, "वे चिल्ला रहे थे ... और जाहिर तौर पर वे ऐसा बहुत करते हैं। मैंने उनसे कहा कि जाओ और थोड़ी देर सूरज के साथ घूमो। वे चीजें फेंक रहे थे...।
भंसाली ने इस दौरान सलमान से कहा, 'हां, मैं आपा खो रहा हूं।' तो सलमान खान ने उन्हें समझाया, अपने एक्टर को खूबसूरत दिखाने के लिए पहले पेशेंस रखो। ताजमहल प्यार से बना है। मोहब्बत करते हो तब बनता है, नफरत से नहीं।
आपको बता दें, सलमान खान और संजय लीला भंसाली ने खामोशी, हम दिल दे चुके सनम और सांवरिया जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











