जब ऋतिक रोशन की फिल्म पर सलमान खान ने निकाला था गुस्सा, कहा- "उसे देखने को कुत्ता भी नहीं गया"

By Filmibeat Desk
when-salman-khan-said-mean-things-about-hrithik-roshan-s-film-not-seen-by-even-a-dog

Salman Khan mean comments on Hrithik Roshan's film: खान तिकड़ी के बाद, बॉलीवुड में यदि किसी एक्टर को सुपरस्टार का तमगा मिला, तो वो हैं ऋतिक रोशन। पहली फिल्म से ही ऋतिक ने फिल्म इंडस्ट्री और लोगों के दिलों में अपनी जगह पक्की कर ली। अपने शानदार करियर में ऋतिक ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिसे फैंस आज भी याद करते हैं।

सिर्फ फिल्में ही नहीं, बल्कि ऋतिक इंडस्ट्री में अपनी दोस्ती को लेकर काफी चर्चित हैं। उन्होंने कुछ लोगों की ऐसी गलतियां माफ की हैं, जो शायद उन्हें बड़ा बनाती हैं। ऐसी ही एक घटना है ऋतिक और सलमान की। आज भले दोनों अच्छे दोस्त हैं, लेकिन एक समय था, जब दोनों के बीच दूरियां आ गई थीं।

बात है साल 2010 की है, जब संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' बन रही थी। सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की प्रेम कहानी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर हुई थी। उस फिल्म के बाद.. सलमान लगभग हर फिल्म ऐश्वर्या के साथ ही करना चाहते थे। चाहे वो गुजारिश हो या बाजीराव मस्तानी। लेकिन बीच में उनका ब्रेक अप हो गया।

सलमान की जगह आए ऋतिक

सलमान की जगह आए ऋतिक

लेकिन सलमान उस वक्त बेहद खफा हो गए जब भंसाली ने अपनी फिल्म गुजारिश में उनकी बजाए ऐश्वर्या के अपोजिट ऋतिक रोशन को साइन कर लिया। फिल्म रिलीज के बाद, सलमान खान ने फिल्म को लेकर काफी गलत बातें कहीं, जिस वजह से लंबे समय तक भंसाली और सलमान में दूरी बनी रही। और सलमान- ऋतिक के बीच भी अनबन हो गई।

क्या थी पूरी घटना

क्या थी पूरी घटना

एक इवेंट में पहुंचे सलमान खान ने मीडिया से बात करते हुए, संजय लीला भंसाली, ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की फिल्म गुजारिश का जमकर मजाक उड़ाया था और भला बुरा कहा था।

फिल्म का उड़ाया मजाक

फिल्म का उड़ाया मजाक

सलमान खान ने कहा, अरे उस फिल्म को तो कुत्ता भी देखने नहीं गया। उसमें तो मक्खी उड़ रही थी.. एक मच्छर तक नहीं गया देखने।

वहीं, एक रिपोर्टर ने जब सलमान से बॉलीवुड में सफलता पर सवाल किया.. तो एक्टर ने कहा- जाके उसको (भंसाली) मिलो.. वो तुम्हारे पर पिक्चर बना लेगा.. खुद खूब कमाएगा.. लेकिन तुमको कुछ नहीं देगा।

ऋतिक ने दिया था जवाब

ऋतिक ने दिया था जवाब

ऐश्वर्या ने इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था.. जबकि ऋतिक रोशन ने प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंनेकहा, "मैंने सलमान को एक अच्छे इंसान के रूप में जाना है। जिसने हमेशा मेरा सपोर्ट किया। वो मेरे लिए हमेशा एक हीरो थे और रहेंगे। लेकिन किसी फिल्ममेकर का इस वजह से मजाक उड़ाना सही नहीं है क्योंकि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं कमा पाई। ये कोई हीरो वाली बात नहीं है.."

सुपरहिट है फिल्म

सुपरहिट है फिल्म

ऋतिक ने कहा, "कोई भी मिस्टर भंसाली के बारे में ऐसे बात करेगा तो मुझे बुरा लगेगा। मेरी नजर में फिल्म सुपरहिट है। जब आप सफल होते हो.. तो वह बात आपको और भी विनम्र बना देती है।"

ऋतिक ने कहा, यह ऐसा समय है जब आपको दुश्मनों से भी दोस्ती कर लेनी चाहिए। किसी पर हंसना सही नहीं.. हमें प्यार के साथ रहना चाहिए।

मुझे कोई शिकायत नहीं

मुझे कोई शिकायत नहीं

ऋतिक ने आगे कहा था- "लेकिन सच कहूं तो मुझे सलमान खान से कोई शिकायत नहीं। मैं उनके शब्द कब का भूल चुका हूं.. क्योंकि मुझे पता है कि वो मुझसे बेहद प्यार करते हैं। उन्होंने जो भी कहा, वह उस वक्त आवेश में कहा होगा। वो मेरे मेंटर, सीनियर और दोस्त हैं.. और हमेशा रहेंगे।"

खैर, इन बातों को अब काफी समय हो चुका है, और संजय लीला भंसाली और सलमान खान फिर से अच्छे दोस्त हैं। वहीं, ऋतिक रोशन और सलमान खान के बीच भी सब कुछ भूला जा चुका है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X