'मेरी एक ही गर्लफ्रेंड है...', जब Salman Khan से बच्चों ने पूछ लिया था ऐसा सवाल, एक्टर ने दिया ये जवाब

Salman Khan

Salman Khan Revealed About His Girlfriend: सलमान खान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि इस समय वह अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। लेकिन वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। एक वक्त था जब उनका नाम ऐश्वर्या राय के साथ में जोड़ा गया था और दोनों का बहुत बुरी तरीके से ब्रेकअप भी हुआ।

हालांकि सलमान खान का नाम संगीता बिजलानी से लेकर कैटरीना कैफ और सोमी अली जैसी हसीनाओं के साथ में भी जोड़ा जा चुका है। एक वक्त था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता काफी सुर्खियों में था। दोनों ने एक दूसरे को 2 साल तक डेट किया। फैन्स चाहते थे कि दोनों एक दूसरे से शादी कर ले। हालांकि ऐसा हो नहीं पाया।

बाद में सलमान खान का नाम कैटरीना कैफ के साथ में जुड़ने लगा। दोनों के अफेयर के चर्चे होने लगे। हालांकि आपको बता दें कि कभी भी कैटरीना कैफ ने अपने रिश्ते को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की। लेकिन सलमान खान ने एक बार अपने शो 'दस का दम' में कैटरीना कैफ के साथ अपने रिश्ते को पब्लिक कर दिया था।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें सलमान खान से एक बच्चे ने सवाल किया कि आपकी फेवरेट गर्लफ्रेंड कौन है? इस पर सलमान खान ने जवाब में कहा कि बेटा मेरी सिर्फ एक ही गर्लफ्रेंड है। बाद में सलमान खान ने बच्चों से नाम पूछा था जवाब में बच्चे ने कैटरीना कहा।

तभी अचानक से सलमान खान जोर से कहते हैं कि क्या? वैसे ही सभी बच्चे और वहां पर मौजूद कैटरीना कैफ भी हंसने लग जाती हैं। हालांकि आपको बता दें कि आज भी सलमान और कैटरीना दोनों साथ में फिल्में करते हुए नजर आते हैं। कैटरीना ने काफी साल विक्की कौशल को डेट किया और फिर 2021 में शादी कर ली थी।

More from Filmibeat

Read more about: salman khan aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X