..................... When Salman Khan learnt backflip from Farah Khan for his debut film Biwi Ho To Aisi - Hindi Filmibeat

सलमान अपनी डेब्यू फिल्म के पहले सीन से पहले मेरे पास आया और 2 घंटे मुझसे सीखा - फराह खान

सलमान खान और फराह खान की दोस्ती बॉलीवुड में आज से नहीं है बल्कि सालों पुरानी है। अब फराह खान ने कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड में पुरानी बातों को याद करते हुए पिटारा खोला और उस पिटारे से निकली सलमान खान की डेब्यू फिल्म बीवी हो तो ऐसी की बात। फराह ने बताया कि शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले सलमान उनके पास आए थे।

फराह के पास पहुंच कर सलमान उनसे बैक फ्लिप मारना यानि कि गुलाटी मारना सीखने लगे और दो घंटे तक इसकी प्रैक्टिस की। तब कहीं जाकर वो फिल्म के मुहुर्त शॉट पर पहुंचे थे। ये सलमान खान की डेब्यू फिल्म थी बीवी हो तो ऐसी जो 1986 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म में बिंदू सलमान खान की मां की भूमिका में थीं।

when-salman-khan-learnt-backflip-from-farah-khan-for-his-debut-film-biwi-ho-to-aisi

सलमान खान भी कई बार अपने डेब्यू और संघर्ष के दिनों के बारे में बात कर चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने बताया था, "जब मैं बॉलीवुड में आया तो उस वक्त सनी देओल, जैकी श्रॉफ और संजय दत्त इतने बड़े स्टार थे जितना कि कोई सोच नहीं सकता। मैंने और अक्षय कुमार ने बड़ी मुश्किल से गलतियां कर कर के सीख ली है।"

"जब भी मेरी फिल्म नहीं चलती थी या फिर मैं परेशान होता था कि करियर आगे नहीं बढ़ रहा है तो मैं संजय दत्त या सनी देओल के साथ फिल्म कर लेता। इसलिए मैंने साजन और जीत की। जब भी मुझे लगा कि फिल्में गड़बड़ चल रही हैं, मैंने इन सुपरस्टार्स के साथ फिल्म कर किसी तरह अपना करियर बचा लिया था।"

गौरतलब है कि जीत और साजन, सलमान खान की सबसे सफल फिल्मों में से एक हैं। और दोनों में ही सलमान खान सेकंड लीड में दिखाई दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X