जब Salman Khan ने गुस्से में खो दिया था आपा, ठोक दी थी Aishwarya Rai की कार, Shah Rukh ने भी...

Salman Khan Hit Aishwarya Rai Car

Salman Khan Hit Aishwarya Rai Car: सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकार माने जाते हैं लेकिन कहा जाता है कि वह अपने गुस्से पर भी काबू नहीं रख पाते हैं। कई बार पब्लिक प्लेस या बिग बॉस के घर में भी सलमान खान का गुस्सा देखने को मिला है। लेकिन कहा जाता है कि एक वक्त ऐसा था जब सलमान ने अपने गुस्से के चलते ऐश्वर्या का जीना मुश्किल कर दिया था। इतना ही नहीं एक बार तो सलमान को इतना ज्यादा गुस्सा आ गया था कि उन्होंने ऐश्वर्या की कार तक को ठोक दिया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कहा जाता है कि रानी मुखर्जी से पहले फिल्म चलते-चलते में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय को कास्ट किया जाने वाला था। दावा तो यह भी किया जाता है कि ऐश्वर्या ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। लेकिन अचानक से एक दिन शूटिंग सेट पर सलमान खान पहुंच गए।

शूटिंग सेट पर जाने से पहले ही सलमान खान ने ऐश्वर्या की गाड़ी को टक्कर मार दी थी। हालांकि जैसे तैसे ऐश्वर्या भी फिल्म के सेट पर पहुंच गई थी और तब सलमान भी उनका पीछा करते-करते सेट पर पहुंच गए। इस दौरान सलमान ने तकरीबन 5 घंटे तक शूटिंग सेट पर खूब हंगामा मचा दिया। खबरों की माने तो सलमान ने ऐश्वर्या पर हाथ भी उठा दिया था। दरअसल सलमान को गलतफहमी हो गई थी कि तब ऐश्वर्या और शाहरुख करीब आ रहे हैं।

इसी के चलते सलमान खान काफी नाराज हो गए थे और बाद में शाहरुख ने इस पूरे मामले को शांत भी करवाया। किसी की वजह से कहा जाता है कि सलमान के कारण ऐश्वर्या के हाथ से फिल्म चलते-चलते भी निकल गई थी। कहा तो यह भी जाता है कि तब सलमान ने ऐश्वर्या को तकरीबन 5 फिल्मों से बाहर करवा दिया था और इस बात का असर ऐश्वर्या के करियर पर भी पड़ा था।

हालांकि ऐश्वर्या ने कभी इन सब चीजों को लेकर बात नहीं की। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान ने इस बात को कबूल किया था। दरअसल शाहरूख ने ऐश्वर्या से माफी मांगी थी और इतना सब हो जाने के बावजूद भी उनकी दोस्ती एक बार फिर से नहीं हो पाई। सलमान की इस हरकत से ऐश्वर्या भी टूट गई थी और बाद में दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था। ऐश्वर्या ने बाद में अभिषेक बच्चन के साथ में शादी कर ली।

Read more about: salman khan aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X